स्लोवाकिया ने यूएनएससी में भारत की दावेदारी के लिए जताया समर्थन

न्यूयॉर्क, 14 जुलाई . स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार ने न्यूयॉर्क में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में 2028-29 के कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्यता की India की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया.

India में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जुराज ब्लानार की बैठक को बेहद उपयोगी बताया. उन्होंने लिखा, “विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराज ब्लानार और India के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के बीच अत्यंत सार्थक बैठक हुई. दोनों नेताओं ने India और स्लोवाकिया के बीच मजबूत होती रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की. उन्होंने स्लोवाकिया की वी4 अध्यक्षता, वी4+इंडिया प्रारूप की तैयारियों, प्रभावी बहुपक्षवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार तथा वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर सहयोग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की.”

उन्होंने आगे कहा, “स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में India की दावेदारी का आधिकारिक समर्थन किया है, जबकि India पहले ही स्लोवाकिया की उम्मीदवारी का समर्थन कर चुका है. यह परस्पर समर्थन दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास, मजबूत साझेदारी और उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है.”

विदेश मंत्री जयशंकर ने 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता हेतु India के अभियान की शुरुआत करते हुए अधिक प्रतिनिधित्व वाले, प्रभावी और भविष्य के अनुरूप वैश्विक व्यवस्था के लिए India का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया.

स्लोवाकिया में India की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने 8 जुलाई को जुराज ब्लानार से मुलाकात कर द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए India की प्रतिबद्धता दोहराई.

स्लोवाकिया स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, ” “राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने स्लोवाक रिपब्लिक के विदेश और यूरोपियन मामलों के मंत्री, महामहिम जुराज ब्लानार से विदाई मुलाकात की. उन्होंने स्लोवाक रिपब्लिक में India के एम्बेसडर के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उनके सहयोग और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया.”

इसमें आगे कहा गया, “India और स्लोवाकिया के बीच दोस्ताना साझेदारी को और आगे बढ़ाने के India की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संबंध कई मोर्चों पर बढ़ते और गहरे होते रहेंगे.”

पिछले महीने, Prime Minister Narendra Modi स्लोवाकिया के दो दिन के सरकारी दौरे पर थे. अपने दौरे के दौरान, पीएम मोदी ने अपने स्लोवाकिया के समकक्ष रॉबर्ट फिको और प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने अलग-अलग विषयों पर बातचीत की, जिसमें ब्रातिस्लावा में प्रेसिडेंशियल पैलेस में हुई बातचीत भी शामिल थी.

एएस