महाराष्ट्र के धुले में कई वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत, 26 घायल

धुले, 25 मई . Mumbai -आगरा हाईवे पर कई वाहनों की भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए.

Police अधिकारियों ने बताया कि हादसा Monday तड़के धुले के लालिंग घाट में हुआ. इस दर्दनाक हादसे में 26 लोग घायल हो गए.

अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर ट्रक से हुई. हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे. तभी Madhya Pradesh से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस बेकाबू हो गई और पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई.

अधिकारियों ने बताया कि दूसरी टक्कर इतनी तेज थी कि बचाव कार्य में जुटे एक टोल कर्मचारी की भी मौत हो गई.

Police अधिकारी ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य लोग घायल हो गए.

सूचना मिलते ही Police और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

Police मामले की जांच कर रही है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि एक अलग हादसे में Maharashtra के रायगढ़ जिले में एक एयूवी गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई.

अब तक बचाव दल ने दो शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. बाकी शवों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने बताया कि खाई काफी गहरी होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. तलाशी अभियान अभी जारी है और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

एसएचके/पीएम