
वर्धा, 20 जुलाई . Maharashtra के वर्धा जिले में Sunday को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. Maharashtra की उपChief Minister सुनेत्रा पवार ने सड़क हादसे पर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने social media पर पोस्ट कर दुख जताया है.
सुनेत्रा पवार ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “वर्धा जिले के विरुल गांव के पास समृद्धि राजमार्ग पर घटी भयावह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है. इस दुर्घटना में निर्दोष नागरिकों की जान चली गई, जिससे गहरा सदमा लगा है.”
उन्होंने आगे लिखा, “इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है और राज्य Government प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को आवश्यक उपचार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. मैं इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं. हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं.”
बता दें कि वर्धा के पास हाईवे पर एक कार और ट्रक की टक्कर हो जाने के बाद 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोगों की गाड़ी जलते हुए ट्रक के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों लोग वर्धा जिले के एक गांव के रहने वाले थे. पीड़ितों में जुड़वां बहनें भी शामिल थीं, जो एडमिशन के लिए पुणे गई थीं, लेकिन वापसी के सफर में इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गईं. हादसे की जानकारी मिलते ही Police और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. हादसा इतना भयानक था कि शवों को निकालने के लिए कार को काटकर निकालना पड़ा.
–
एसडी/पीएम
Skip to content