अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में छह गिरफ्तार, पुलिस ने रातभर चलाया सर्च अभियान

कोलकाता, 31 मई . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और दुर्व्यवहार के मामले में Police ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

अभिषेक बनर्जी चुनाव के बाद Saturday को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया. प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके काफिले पर अंडे व ईंट के टुकड़े फेंके और नारे लगाए.

पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को मृतक कार्यकर्ता के घर तक पैदल जाते समय भी विरोध का सामना करना पड़ा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उन्हें मुक्का मारने की कोशिश भी की.

घटना के बाद Police की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे. इसके बाद Police ने मामले की जांच शुरू की और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

Police के अनुसार, सोनारपुर थाने की टीम ने रातभर इलाके में सर्च अभियान चलाया. हमले से जुड़े वीडियो फुटेज की भी जांच की गई.

प्रारंभिक जांच में वीडियो फुटेज के आधार पर छह लोगों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. Police का कहना है कि सभी गिरफ्तार आरोपी स्थानीय निवासी हैं और घटना के समय मौके पर मौजूद थे.

Police अब गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल था. इलाके में Police की गश्त भी बढ़ा दी गई है.

Police ने कहा, “Saturday रात में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. Sunday सुबह तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. मामले की जांच जारी है.”

घटना के बाद Police की सुरक्षा में अभिषेक बनर्जी को इलाके से बाहर निकाला गया और सबसे पहले कोलकाता के ईएम बाइपास पर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

हालांकि, प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है. इसके बाद उन्हें मिंटो पार्क के पास स्थित दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने यही राय दी कि भर्ती की आवश्यकता नहीं है. इस दौरान ममता बनर्जी भी अस्पताल में अभिषेक के साथ मौजूद थीं.

ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, “फिलहाल इलाज घर पर ही किया जाएगा. जितनी जरूरत होगी, सलाइन और ऑक्सीजन घर पर ही दी जाएगी. यदि आवश्यकता पड़ी तो अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा.”

एएमटी/पीएम