पालघर लव जिहाद केस की जांच करेगी एसआईटी, स्टूडेंट वीजा की परिजनों को दी जाए सूचना: चित्रा वाघ

पालघर, 10 जून . Maharashtra भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने Wednesday को प्रेसवार्ता कर पालघर के दहानू इलाके में कथित “लव जिहाद” के दावों पर चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दो जैन महिलाओं की अलग-अलग धर्मों में शादियां किसी साज़िश का हिस्सा हो सकती हैं और मामले की विस्तृत जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने कहा कि लंदन का वीजा सामान्य रूप से मिलना आसान नहीं माना जाता है, लेकिन कुछ खास मामलों में Maharashtra की लड़कियों को मात्र सात दिन में वीजा मिल जाने का मामला सामने आया है. इन सभी मामलों में मोडस ऑपरेंडी लगभग एक समान है और इन लड़कियों के केस एक ही वकील लड़ रहे हैं. परिवार ने जो दस्तावेज सौंपे हैं, उनके अनुसार यह वकील Gujarat के वडोदरा (बड़ौदा) का एडवोकेट है.

चित्रा वाघ ने कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत एसआईटी गठित कर दी है. इस टीम का नेतृत्व एक एसपी रैंक के अधिकारी करेंगे और पूरी जांच उनके अधीन होगी. परिवार ने स्पष्ट कहा है कि वे केवल अपनी बेटी को वापस चाहते हैं, कोई अन्य मांग नहीं है. स्थानीय स्तर पर यह भी मांग की जा रही है कि Gujarat की तरह Maharashtra में भी शादी से पहले माता-पिता को सूचित करने का प्रावधान लागू किया जाए.

उन्होंने कहा कि Chief Minister फडणवीस के संज्ञान में आने के बाद यह प्रावधान जल्द Maharashtra में भी लागू होने की संभावना है. पालघर जिले के धानू, बोईसर और पालघर क्षेत्रों में Gujarat से सटे होने के कारण अन्य राज्य (खासकर Gujarat) के मुस्लिम युवक बड़ी संख्या में आते हैं. आरोप है कि सेंट जॉन कॉलेज जैसे संस्थानों में पढ़ने के नाम पर ये युवक आते हैं, लेकिन पढ़ाई के बजाय लड़कियों की रेकी करते हैं. इन युवकों पर आरोप है कि वे लड़कियों को लंदन जाने का सपना दिखाकर फंसाते हैं, निकाह कर लेते हैं और जल्दी वीजा प्रक्रिया पूरी कर उन्हें विदेश ले जाते हैं. माता-पिता को इनकी वीजा अप्लाई, लोन या अन्य प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं होती.

चित्रा वाघ ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कानून बनाया जाना चाहिए कि किसी भी छात्र-छात्रा को स्टूडेंट वीजा मिलने पर उसके माता-पिता को अनिवार्य रूप से सूचित किया जाए. वर्तमान में माता-पिता को पूरी प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं मिलती, जिसका फायदा उठाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि Maharashtra Police भी इस मामले में सक्रिय रूप से जांच कर रही है. यह पूरा मामला Gujarat से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां इसी तरह के कई मामले पहले भी सामने आए हैं. Maharashtra Government अब इस रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने का भरोसा जताया है.

डीएससी