
पुरी, 22 मई . Odisha के जगन्नाथ मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इसी कड़ी में Bollywood के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना की, साथ ही महाप्रसाद भी ग्रहण किया. उन्होंने संग बातचीत में अपने अनुभव को साझा किया.
से बात करते हुए मीका सिंह ने कहा, ”जगन्नाथ मंदिर के दर्शन से मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं. मंदिर के पुजारियों ने पूरी पूजा के दौरान मेरा बहुत अच्छे से मार्गदर्शन दिया. पूजा पूरी विधि-विधान और परंपरा के अनुसार संपन्न हुई. मैंने मंदिर का प्रसिद्ध महाप्रसाद भी ग्रहण किया. यह मेरे लिए एक खास और यादगार अनुभव रहा.”
मीका सिंह अक्सर अपने बिजी म्यूजिक शेड्यूल के बीच धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाते रहते हैं. इससे पहले वह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने को लेकर चर्चा में आए थे, जहां वह मंदिर में सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए और नंदी हॉल में लगभग डेढ़ घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की आरती का हिस्सा रहे. इसके बाद उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया.
जगन्नाथ मंदिर की बात करें तो यह चार धामों में से एक प्रमुख धाम माना जाता है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. यहां भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है. मंदिर की भव्य रथ यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, जिसमें विशाल रथों पर भगवान को नगर भ्रमण कराया जाता है और लाखों भक्त इसमें शामिल होते हैं. यह मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि Odisha की सांस्कृतिक पहचान भी माना जाता है.
अगर बात मीका सिंह के करियर की करें तो वे भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं. उन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए हैं जो आज भी शादी-पार्टियों में बजते हैं. उनके चर्चित गानों में ‘सावन में लग गई आग’, ‘मौजा ही मौजा’, ‘ढिंका चिका’, ‘इब्न-ए-बतूता’, ‘धन्नो’ और ‘चिंता ता चिता चिता’ आदि शामिल हैं.
–
पीके/डीएससी
Skip to content