बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार; सिंगर बी प्राक ने किए दर्शन, शाम को देंगे प्रस्तुति

उज्जैन, 9 अगस्त . सावन के महीने में भक्त शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं. श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि (कामिका एकादशी), Sunday को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Sunday तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के उद्घोष से गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा.

महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शहद, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया. बाबा महाकाल का सूर्य, चंद्रमा और भांग से विशेष शृंगार किया गया.

बाबा महाकाल के दरबार में सिंगर बी प्राक ने हाजिरी लगाई. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “आज मैं महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं, और यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि महाकाल की कृपा से पहली बार उज्जैन में परफॉर्म करने आया हूं. प्रशासन ने यहां बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं. यह सिर्फ हमारे लिए नहीं है; यहां आने वाले सभी भक्तों की बहुत अच्छी तरह से सेवा और देखभाल की जा रही है, और वे आसानी से महाकाल के दर्शन कर पा रहे हैं.”

बी प्राक ने कहा कि महाकाल के आदेश से उज्जैन में परफॉर्म करूंगा. उन्होंने कहा कि ‘महाकाल-2’ भजन बहुत जल्द रिलीज होने वाला है. Madhya Pradesh Government की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. Chief Minister मोहन यादव का बहुत-बहुत धन्यवाद.

एसडी/एएस