
जम्मू, 6 मई . जम्मू-कश्मीर में रक्षा विशेषज्ञ (सेवानिवृत्त) कैप्टन अनिल गौर ने पंजाब में हाल ही में हुए दोहरे धमाकों और Political बयानबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे यह संकेत मिलता है कि आईएसआई अब भी राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिशों में सक्रिय रूप से शामिल है.
उनके अनुसार, ड्रोन के माध्यम से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है और इसके जरिए कथित खालिस्तानी तत्वों को फिर से सक्रिय करने का प्रयास हो रहा है, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पंजाब में अशांति का माहौल है.
उन्होंने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि हाल के दिनों में फायरिंग और विस्फोट जैसी घटनाएं इसी व्यापक साजिश का हिस्सा हो सकती हैं और इसकी गहन जांच जारी है, जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी के स्तर पर भी कार्रवाई की उम्मीद है.
गौर ने इस बात पर जोर दिया कि India और विदेशों में यह नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है कि खालिस्तानी तत्व फिर से सक्रिय होकर अलगाववादी मांगों को हवा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के पीछे शामिल लोगों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा और सुरक्षा एजेंसियां इसकी तह तक पहुंचेंगी.
वहीं, पंजाब के Chief Minister भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों की आलोचना करते हुए रक्षा विशेषज्ञ गौर ने कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटनाओं पर किसी Political दल को निशाना बनाना उचित नहीं है. जब यह व्यापक रूप से माना जा रहा है कि इसके पीछे बाहरी ताकतों की भूमिका हो सकती है, तो घरेलू Political आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए. ऐसी बयानबाजी से उन ताकतों को ही लाभ मिलता है, जो India में अस्थिरता फैलाना चाहती हैं.
उन्होंने आगे कहा कि देश के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सभी Political दलों को एकजुट होकर काम करना चाहिए. इस तरह के मामलों में आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है, ताकि किसी भी साजिश का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके.
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content