
New Delhi, 27 मई . कर्नाटक के Chief Minister सिद्दारमैया Thursday को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे इस पद पर उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और राज्य में चल रहे सत्ता संघर्ष का भी अंत हो जाएगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नौ बार के विधायक आरवी देशपांडे ने Wednesday को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान सिद्दारमैया के पद छोड़ने की लगभग पुष्टि कर दी.
देशपांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ऐसा कल या परसों हो सकता है.”
उन्होंने यह भी कहा कि सिद्दारमैया के उनके विरोधी पक्ष के लिए रास्ता साफ करने की खबर उनके जैसे कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक थी. इस मामले पर कांग्रेस हाईकमान से विचार-विमर्श किया गया और निर्णय लिया गया.
देशपांडे ने कहा, “हमने उन्हें समझाने की कोशिश की और उनसे Chief Minister के रूप में बने रहने का आग्रह किया, लेकिन अब ऐसा होने की संभावना कम ही लगती है, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना मन बना लिया है. वो जल्द ही पद छोड़ सकते है.”
देशपांडे का यह बयान Chief Minister सिद्दारमैया की Thursday सुबह अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी के साथ होने वाली महत्वपूर्ण नाश्ते की बैठक से पहले आया है. इस बैठक के बाद ही Chief Minister द्वारा सत्ता परिवर्तन की घोषणा किए जाने की संभावना है.
Wednesday को विधानसभा में सिद्दारमैया से पत्रकारों ने नेतृत्व परिवर्तन के बारे में भी सवाल किए. उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया और एक वाक्य में जवाब दिया, “मैं कल बोलूंगा.”
गौरतलब है कि सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार के गुटों के बीच मनमुटाव काफी समय से है. डीके शिवकुमार ढाई साल के सत्ता-साझाकरण फॉर्मूले पर अड़े हुए थे, जैसा कि राज्य में Government गठन के दौरान कथित तौर पर सहमति बनी थी. इस बार यह विवाद दिल्ली स्थित कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचा और कुछ समय तक इस मुद्दे पर टालमटोल करने के बाद उन्हें ‘मजबूरन’ फैसला लेना पड़ा.
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने शिवकुमार को अगले Chief Minister के रूप में पदोन्नत करने की मंजूरी दे दी है और कैबिनेट मंत्रियों के चयन को लेकर दिल्ली में अभी भी विचार-विमर्श जारी है.
आरवी देशपांडे ने पत्रकारों से बात करते हुए अगले Chief Minister का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन का फैसला कांग्रेस हाईकमान ही करेगी.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अगली कैबिनेट में जगह मिलेगी, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में पक्का पता नहीं है.
–
एबीएम
Skip to content