सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

New Delhi, 28 मई . कर्नाटक के Chief Minister पद से इस्तीफा दे चुके सिद्दारमैया के चार्टर विमान को खराब मौसम के कारण jaipur एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा. सिद्दारमैया Bengaluru से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते फ्लाइट को jaipur लैंड करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, चार्टर विमान में सिद्दारमैया के साथ केजे जॉर्ज, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कुल 9 लोग सवार थे. विमान फिलहाल jaipur एयरपोर्ट पर ही रुका है और मौसम साफ होने के बाद इसे दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा.

इस दौरान jaipur एयरपोर्ट पर Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत ने सिद्दारमैया से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसकी Political गलियारों में भी चर्चा शुरू हो गई है.

बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में Thursday को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब सिद्दारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही खींचतान के बीच उनके इस्तीफे के बाद अब डीके शिवकुमार के अगले Chief Minister बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है.

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, सिद्दारमैया अपने सरकारी आवास से निकलकर राजभवन पहुंचे थे. हालांकि, उस समय Governor प्रदेश से बाहर थे, इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को सौंप दिया.

इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा, “मैंने अपना इस्तीफा Governor कार्यालय में सौंप दिया है. Governor यहां नहीं हैं, वे आज रात में लौटेंगे, इसलिए मैंने इस्तीफा उनके कार्यालय में जमा कर दिया.”

कर्नाटक में अचानक हुए इस Political घटनाक्रम और उसके बीच सिद्दारमैया के विमान के jaipur डायवर्ट होने से पूरे घटनाक्रम ने और ज्यादा Political चर्चा पैदा कर दी है.

डीकेपी