
Bhopal , 20 मई . Governor मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर आनुवांशिक बीमारी के उन्मूलन में जागरूकता और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. समय पर जांच और समुचित उपचार से रोग को नियंत्रित किया जा सकता है. जानकारी के अभाव में यह बीमारी माता-पिता से बच्चों तक पहुंच जाती है, लेकिन सजगता, सहयोग और सावधानी से इसका उन्मूलन संभव है. Governor पटेल Wednesday को बैतूल के भीमपुर में सिकल सेल स्वास्थ्य शिविर एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर Union Minister दुर्गादास उईके भी मौजूद थे.
Governor पटेल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2047 तक India को सिकल सेल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. केंद्र और राज्य Government मिलकर इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही हैं. देशभर में लगभग 7 करोड़ से अधिक स्क्रीनिंग की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि आज का आयोजन इसी दिशा में मजबूत कदम है. उन्होंने बैतूल जिले में सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों की सराहना की. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” के संकल्प से सिकल सेल उन्मूलन का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा सिकल सेल से प्रभावित न हो, इसके लिए विवाह से पूर्व लड़का और लड़की के स्वास्थ्य कार्ड का मिलान अवश्य किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन के लिए एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी में शोध एवं उपचार प्रयास किए जा रहे हैं. Governor पटेल ने सिकल सेल और टी.बी. मरीजों को तैलीय एवं फास्ट फूड नहीं खाने, पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा अनुशासित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी.
Governor ने कहा कि जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए Prime Minister जनमन योजना के तहत बैगा, सहरिया और भारिया जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के प्रयास किए जा रहे हैं. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना, जनजातीय ग्रामों की अधोसंरचना विकास और मूलभूत सुविधाओं की दृष्टि से अभूतपूर्व है. उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों का मानचित्र तैयार कर Government के प्रयासों को आवश्यकताओं के अनुरूप पहुंचाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रगति और सफलता का सबसे बड़ा माध्यम है. बेटियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों को अच्छी शिक्षा देने का आग्रह किया.
Union Minister जनजातीय मामले दुर्गादास उइके ने कहा कि भीमपुर में सिकल सेल जांच मशीन का लोकार्पण जनजातीय एवं वंचित समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है. Union Minister उईके ने Governor पटेल के नेतृत्व में Madhya Pradesh में चल रहे सिकल सेल जागरूकता एवं उन्मूलन प्रयासों की सराहना की.
Governor पटेल ने कार्यक्रम में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया जांच की अत्याधुनिक मशीन ‘गजेल’ का लोकार्पण किया. Governor को बताया गया कि मशीन जनजातीय बाहुल्य भीमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित की जाएगी. सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक रक्त संबंधी बीमारियों की त्वरित एवं सटीक जांच में सहायक होगी.
उन्होंने कार्यक्रम में ‘मिशन रानी’ अभियान का भी शुभारंभ किया. अभियान में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा जनजातीय कार्य विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे. यह अभियान महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती माताओं में एनीमिया नियंत्रण के लिए प्रारंभ किया गया है. अभियान का उद्देश्य एनीमिया में कमी लाना, रक्त में हीमोग्लोबिन स्तर में सुधार करना तथा सिकल सेल एवं थैलेसीमिया जैसी बीमारियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना है. अभियान के तहत हीमोग्लोबिन जांच, संपूर्ण रक्त जांच, सीरम फेरिटिन, विटामिन बी-12 एवं विशेष रक्त परीक्षण किए जाएंगे.
Governor पटेल ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ वितरण किया. सिकल मित्र प्रमाण पत्र, जेनेटिक कार्ड, फूड बास्केट, मां गंगा आजीविका स्वयं सहायता समूह, सी.सी.एल. राशि प्रदान की. सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सेजल उईके, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उईके तथा अंतर्राष्ट्रीय कराटे में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कल्याणी कोड़पे को सम्मानित किया. उन्होंने महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, वन और स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का भी निरीक्षण किया. विभागीय गतिविधियों, योजनाओं की जानकारी ली. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे.
–
डीकेपी/
Skip to content