श्याम कौशल ने ‘पेड्डी’ की टीम को बताया प्रतिभाशाली, सफलता के लिए की प्रार्थना

Mumbai , 3 जून . साउथ सिनेमा के जाने-माने Actor राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर Actor विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल ने काम किया है.

एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम करने को लेकर श्याम कौशल ने ‘पेड्डी’ की पूरी टीम का आभार जताया. उन्होंने Wednesday को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें टीम के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं.

श्याम कौशल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “फिल्म ‘पेड्डी’ में एक्शन डायरेक्टर के तौर पर इतनी प्रतिभाशाली और शानदार टीम के साथ काम करना मेरे लिए सीखने और यादगार अनुभव रहा. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि हमारी फिल्म और पूरी टीम को खूब सफलता और आशीर्वाद मिले. ईश्वर की कृपा बनी रहे.”

‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं और इसमें राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के एक्शन निर्देशन की जिम्मेदारी श्याम कौशल ने संभाली है. इसके अलावा, एक्शन दृश्यों को और प्रभावशाली बनाने के लिए सुप्रीम सुंदर और माईबम नाबाकांता ने भी स्टंट्स कोरियोग्राफ किए हैं.

यह फिल्म 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी पहचान के संकट और एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा पर केंद्रित है, जो अपने गांव के सम्मान की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खड़ा होता है. ग्रामीण समुदाय को एकजुट करने के लिए इसमें खेलों को एक माध्यम के रूप में दिखाया गया है.

तेलुगु स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे. भव्य बजट पर बनी इस पैन-इंडिया फिल्म को तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 4 जून को रिलीज किया जाएगा.

फिल्म को लेकर social media पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब देखना होगा कि Thursday को रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

एनएस/एएस