आईपीएल में 4 हजार रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड

Lucknow, 12 अप्रैल . Gujarat टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 4 हजार रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने Sunday को आईपीएल 2026 के 19वें मुकाबले में Lucknow सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की. Gujarat टाइटंस ने एलएसजी को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया.

शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली और Gujarat टाइटंस की जीत में अहम भूमिका निभाई. गिल ने India रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 25वां रन बनाने के साथ ही इस खास मुकाम को हासिल किया. गिल ने आईपीएल में 4 हजार रन 26 साल 216 दिन की उम्र में पूरे किए. उन्होंने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा. कोहली ने इस लीग मे यह उपलब्धि 27 साल 195 दिन की उम्र में हासिल की थी.

गिल ने यह उपलब्धि 118वीं पारी में हासिल की है. इसके साथ ही वह इस लीग में सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. गिल से आगे सिर्फ केएल राहुल हैं, जिन्होंने 105 पारियों में यह कारनामा किया था. राहुल के अलावा सिर्फ क्रिस गेल (112 पारियां), डेविड वॉर्नर (114) और जोस बटलर (116) ही गिल से पहले इस मुकाम तक पहुंचे हैं.

गिल की निरंतरता उनके आईपीएल करियर की पहचान रही है. Gujarat टाइटंस के कप्तान ने इस लीग में अब तक कुल 121 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 139 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4031 रन बनाए हैं. उन्होंने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ इस लीग में अपने सफर की शुरुआत की थी. गिल ने इस फ्रेंचाइजी के लिए चार सीजन खेले और 58 मैचों में 1,417 रन बनाए.

आईपीएल 2022 सीजन से पहले Gujarat टाइटंस में शामिल होना उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुआ, जहां गिल ने अपने खेल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. 2022 से खेले 63 मैचों में गिल ने 2,580 से अधिक रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट लगभग 150 रहा है. खास बात यह है कि 2022 सीजन की शुरुआत के बाद से आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं. Gujarat टाइटंस की कप्तानी कर रहे गिल ने इस टूर्नामेंट में 27 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं. इनमें से अधिकांश अर्धशतक (17) और उनके सभी शतक 2022 की चैंपियन टीम Gujarat टाइटंस के लिए ही आए हैं. इस सीजन की शुरुआत में ही, इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने एक और अहम उपलब्धि हासिल की थी. वह Gujarat टाइटंस के लिए आईपीएल में 2,500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था.

एसएम/डीकेपी