
शोपियां, 8 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बीते Saturday से आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. ऑपरेशन के पांचवें दिन Wednesday को आतंकवाद-विरोधी अभियान वाली जगह से एक अज्ञात शव बरामद किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों ने को बताया कि गोली चलने की कुछ आवाजें सुनी गईं और सुरक्षा बलों ने उनका जवाब दिया. बाद में तलाशी के दौरान, हथियार और गोला-बारूद के साथ एक शव बरामद किया गया. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएओएस) शुरू किया है.
जम्मू-कश्मीर Police की ओर से जानकारी दी गई कि शोपियां ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, शोपियां में चल रहे आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन के दौरान मारा गया आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर जाकिर गनई है.
बीते Tuesday को भी सुरक्षा बलों की ओर से शोपियां के बागों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया. आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद Police, सेना और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
बता दें कि Saturday शाम को शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसके बाद से ही शोपियां के चनापोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सेना की 44 आरआर, 20 आरआर, 55 आरआर और 34 आरआर यूनिट्स, सीआरपीएफ की 14वीं और 178वीं बटालियन के साथ मिलकर यह ऑपरेशन चला रही है.
Friday को मीमंदर इलाके (जिसमें सात गांव आते हैं) के एक बाग में सर्विलांस कैमरों में दिखे दो आतंकवादियों का पता लगाने के लिए रातभर रोकने के बाद Monday सुबह तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया था. सेना की कई टुकड़ियों, जम्मू-कश्मीर Police और केंद्रीय रिजर्व Police बल की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की थी, और Sunday शाम तक चार गांवों को खाली करा लिया गया था.
फंसे हुए दोनों आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में हुई थी. आतंकियों की ओर से सेना के जवानों पर गोलीबारी की गई थी, जिसका जवानों ने कड़ा जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई थी.
अधिकारियों ने बताया कि सेना की खास काउंटर-इंसर्जेंसी यूनिट, ‘विक्टर फोर्स’ ने इलाके में रोशनी करने के साथ-साथ बाग की घनी झाड़ियों के बीच से भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए.
वहीं, बारामूला के हटलंगा में जॉइंट ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद बरामद किया गया है. Tuesday सुबह बारामूला जिले के उरी सेक्टर के हटलंगा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान Police और सेना की एक जॉइंट टीम ने हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया.
Police और भारतीय सेना ने हटलंगा में एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया और सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने दो एके-56 राइफल, एके-56 की दो मैगजीन, 256 एक-56 राउंड, दो मैगजीन वाली एक पिस्तौल, पांच हैंड ग्रेनेड, सिगरेट के तीन पैकेट और एक काला बैग बरामद किया. Police की ओर से आगे की जांच जारी है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content