
चेन्नई, 19 मई . मलयालम Actor जयसूर्या अब एक बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं. उनकी नई फिल्म ‘ऑपरेशन त्राल’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन रतीश वेगा कर रहे हैं. फिल्म की शुरुआत करने से पहले पूजा की गई और भगवान का आशीर्वाद लिया गया. इस दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही.
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में एक्शन, देशभक्ति, खुफिया एजेंसियों के मिशन और जवानों के बलिदान की भावनात्मक कहानी देखने को मिलेगी.
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ‘ऑपरेशन त्राल’ एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी पर आधारित है. इसकी कहानी जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई एक अहम मुठभेड़ को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. फिल्म को पूरी तरह से वास्तविक घटनाओं की कॉपी नहीं बताया जा रहा, लेकिन इसकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया अभियानों से जुड़ी होगी.
कोच्चि में टीम ने पारंपरिक पूजा के साथ शूटिंग की शुरुआत की. इस दौरान निर्माता जोबी जॉर्ज थडाथिल, निर्देशक रतीश वेगा, Actor जयसूर्या समेत बाकी कलाकारों ने भगवान की पूजा की. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई जाने-माने लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.
फिल्म में जयसूर्या मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. जयसूर्या पहले भी कई गंभीर और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर दर्शकों की तारीफ बटोर चुके हैं. इस बार वह एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो देशभक्ति और एक्शन से जुड़ी कहानी का अहम हिस्सा होगा. फिल्म की कहानी और निर्देशन दोनों की जिम्मेदारी रतीश वेगा ने संभाली है.
फिल्म में रितिका सिंह, अमाया दस्तूर, एंसन पॉल, नंदलाल कृष्णमूर्ति, सिराजुद्दीन, विनय राय, सिद्दीकी, साईकुमार और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
फिल्म की शूटिंग India के कई बड़े और खूबसूरत इलाकों में की जाएगी. इसमें केरल, कोयंबटूर, New Delhi, कुल्लू, मनाली, मसूरी और लद्दाख जैसी जगहें शामिल हैं. इस फिल्म का निर्माण जोबी जॉर्ज थडाथिल अपनी कंपनी गुजविल एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले कर रहे हैं.
–
पीके/एबीएम
Skip to content