पुणे: पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे, कैफे में रची गई केतन हत्याकांड की साजिश, दोस्त से भी पूछताछ

पुणे, 24 जून . पुणे के बहुचर्चित हाई-प्रोफाइल उद्योगपति केतन हत्याकांड में अब नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. अब सामने आया है कि इस हत्या की पूरी साजिश एक कैफे में बैठकर रची गई थी, जिसमें आरोपी सिया, उसका प्रेमी चेतन और कुछ हद तक चेतन का करीबी दोस्त नीरज सवालों के घेरे में हैं.

फिलहाल, पुणे Police नीरज से पूछताछ कर रही है और उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नीरज इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल था या फिर उसे बिना जानकारी दिए उसके फोन का इस्तेमाल किया गया.

जांच में सामने आया है कि वारदात के दिन आरोपी चेतन ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. इसके बजाय उसने अपने दोस्त नीरज का फोन इस्तेमाल किया और उसी के जरिए वह सिया से संपर्क में था.

अब Police यह भी जांच कर रही है कि क्या नीरज को पूरी योजना की जानकारी थी या फिर उसे अंधेरे में रखकर उसका फोन इस्तेमाल किया गया.

Police के अनुसार, आरोपी सिया ने केतन की हत्या की योजना पहले से ही बना रखी थी. बताया जा रहा है कि उसने तीन बार प्रयास किया और तीसरी बार में सफल रहा.

सिया के मंगेतर केतन एक ट्रेकर थे, इसलिए साजिश के तहत लोहगढ़ पहाड़ी को ट्रैकिंग लोकेशन के रूप में चुना गया, जहां उसे धक्का देकर हत्या करने की योजना बनाई गई थी.

जांच में यह भी सामने आया है कि 31 मई को सिया और चेतन ने पहली बार योजना बनाई. 14 जून को हत्या करने की पहली कोशिश की गई, लेकिन एक सांप आ जाने से योजना विफल हो गई. 18 जून को फिर प्रयास किया गया, जिसमें केतन को धक्का तो दिया गया लेकिन वह गंभीरता से घायल नहीं हुआ. वह इसे सिया की एक गलती मानकर छोड़ दिया. इसके बाद 20 जून को तीसरी कोशिश में केतन की हत्या कर दी गई.

जांच में यह भी सामने आया है कि सिया और चेतन की मुलाकात दीपावली के दौरान एक पार्टी में हुई थी. वहीं से दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार हो गया. हालांकि, सिया की शादी पहले से तय थी, जिससे वह लगातार टालमटोल कर रही थी. Police का मानना है कि इसी दबाव और प्रेम संबंधों के चलते उसने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया.

Police नीरज की भूमिका, मोबाइल इस्तेमाल और पूरी साजिश में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पूरी तरह से सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें डिजिटल सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग अहम भूमिका निभा सकते हैं.

एएमटी/डीकेपी