बेंगलुरु: 6 साल की बच्ची की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, मां और उसके प्रेमी पर केस दर्ज

Bengaluru, 11 जून . Bengaluru के कडुगोडी इलाके में छह वर्षीय बच्ची वेन्निला की रहस्यमय मौत के करीब तीन महीने बाद Police जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच के आधार पर Police ने बच्ची की मां और उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

Police के अनुसार, वेन्निला की हत्या उसकी मां प्रियंका पी. और उसके प्रेमी मोहन जे. महानिंगप्पा ने की. जांच में सामने आया है कि दोनों को लगता था कि बच्ची उनके रिश्ते और निजी जीवन में बाधा बन रही थी.

यह घटना 25 मार्च को कडुगोडी थाना क्षेत्र के सीगेहल्ली स्थित एक विला में सामने आई थी. Police ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन बच्ची के पिता प्रवीण बसप्पा द्वारा जताए गए संदेह के बाद मामले की गहन जांच की गई.

Police जांच में दावा किया गया है कि एक दिन वेन्निला ने अलग फ्लेवर की आइसक्रीम मांगी थी, जिस पर मोहन ने उसके पेट में घूंसा मार दिया. दर्द के कारण बच्ची जोर-जोर से रोने लगी. आरोप है कि इसके बाद मोहन ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी.

जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद प्रियंका और मोहन करीब 12 घंटे तक बच्ची के शव के साथ रहे और कार में शहर भर में घूमते रहे. इसके बाद उन्होंने मौत की जानकारी दी.

प्रवीण बसप्पा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी और प्रियंका की शादी 2007 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं. आरोप है कि प्रियंका ने 2025 के अंत में अपने कॉलेज मित्र मोहन से दोबारा संपर्क किया और बाद में तलाक की प्रक्रिया के दौरान उसके साथ Bengaluru में रहने लगी.

जहां बड़ी बेटी प्रवीण के साथ दावणगेरे में रह रही थी, वहीं वेन्निला अपनी मां के साथ रहती थी. Police के अनुसार, मोहन ने भी अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया था और उसने वह विला खरीदा था, जहां प्रियंका और वेन्निला रह रही थीं.

जांचकर्ताओं का मानना है कि वेन्निला के साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता था, क्योंकि मोहन उसे अपने और प्रियंका के रिश्ते में रुकावट मानता था. दोनों आरोपियों पर बच्ची के साथ कई बार बुरा व्यवहार करने के आरोप हैं.

प्रवीण ने बताया कि 25 मार्च को उसे प्रियंका के भाई से बेटी की मौत की सूचना मिली थी. जब उसने बारे में प्रियंका से पूछा तो वह बार-बार अपनी बात बदलने लगी. कभी उसने कहा कि बच्ची ने रात में बिरयानी खाई थी, तो कभी बताया कि उसे आइसक्रीम दी गई थी और बाद में वह एसी कार में सो रही थी, जबकि वह और मोहन एक जन्मदिन समारोह में गए थे.

इन विरोधाभासी बयानों से संदेह होने पर प्रवीण ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल की और उसे ब्रिटेन में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार, जो बाल रोग विशेषज्ञ हैं, को दिखाया. डॉक्टर ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए, जिसके बाद प्रवीण ने Police में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत में प्रवीण ने यह भी आरोप लगाया कि प्रियांका और मोहन साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे और आईवीएफ के जरिए बच्चा पैदा करने की योजना बना रहे थे. उनका दावा है कि वेन्निला उनके लिए बाधा बन गई थी, इसलिए उसकी हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई.

शिकायत और जांच के बाद Police ने प्रियांका और मोहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. Police फॉरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट और अन्य विशेषज्ञों की राय का इंतजार कर रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.

एएमटी/