शिवराज सिंह चौहान का किसानों को बड़ा तोहफा, 14 जून को विदिशा में कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास

New Delhi, 11 जून . Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि 14 जून को विदिशा के बेरखेड़ी जट्टू में India के एक मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र (कृषि विज्ञान केंद्र) का शिलान्यास किया जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए किसान भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हों. उन्होंने लिखा, “14 जून विदिशा संसदीय क्षेत्र के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा.”

कार्यक्रम सुबह 10 बजे बेरखेड़ी जट्टू में आयोजित होगा. इस अवसर पर केवल कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास ही नहीं होगा, बल्कि विदिशा, रायसेन, सीहोर और देवास जिलों के लिए तैयार किए गए ‘वैज्ञानिक कृषि रोडमैप’ को भी क्रियान्वित करने की शुरुआत की जाएगी. इस कार्यक्रम के तहत ‘खेत बचाओ अभियान’ भी चलाया जाएगा.

इसमें किसानों को नकली खाद और बीज की पहचान, उनसे बचाव के तरीके, आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, नई फसल बुआई की विधियां, जैविक खेती, फसल प्रबंधन और मौसम-आधारित सलाह जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी. आधुनिक कृषि मशीनों का प्रदर्शन, विभिन्न स्टॉल और लाइव डेमो भी आयोजित किए जाएंगे.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह कृषि विज्ञान केंद्र देश के लिए एक मॉडल साबित होगा. यहां किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की पूरी ट्रेनिंग मिलेगी. उन्होंने किसानों से आग्रह करते हुए कहा, “मेरा आप सबसे आग्रह है कि अपनी खेती को समयानुकूल और लाभकारी बनाने के लिए आप इस कार्यक्रम में जरूर पधारें.”

यह पहल Madhya Pradesh में कृषि को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कृषि विज्ञान केंद्र न सिर्फ विदिशा बल्कि आसपास के जिलों के किसानों के लिए भी एक बेहतरीन संसाधन केंद्र बनेगा, जहां वे नई तकनीक, बेहतर बीज, उन्नत खेती के तरीके और विशेषज्ञ सलाह आसानी से प्राप्त कर सकेंगे.

एससीएच/