
रायसेन/Patna, 12 अप्रैल . बिहार का अगला Chief Minister कौन होगा? इसका चुनाव करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. भाजपा ने बिहार सीएम चुनने की जिम्मेदारी Union Minister कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सौंपी है.
केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त होने के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं तो पार्टी का एक आम कार्यकर्ता हूं और एक कार्यकर्ता के नाते मुझे जो भी काम मिलता है, उसे पूरी ईमानदारी और प्रमाणिकता के साथ करना ही मेरा कर्तव्य है. जो भी दायित्व पार्टी देती है, मैं उसे पूर्ण करता हूं. मैं 14 अप्रैल को बिहार जाऊंगा.
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
वहीं, नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जल्द ही नई Government के गठन की प्रक्रिया शुरू होने के संकेत देते हुए कहा कि भाजपा को Chief Minister के नाम की अनुशंसा करनी है. उन्होंने Chief Minister बनने को लेकर गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है. उन्होंने कहा कि Chief Minister के नाम की अनुशंसा भाजपा को करनी है और उसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी, जिसमें एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा.
बता दें कि लगभग दो दशक तक बिहार के Chief Minister का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. New Delhi में उन्हें राज्यसभा के सभापति व उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई.
इस दौरान राज्यसभा में नेता सदन व Union Minister जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस के नेता जयराम रमेश, और जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे. नीतीश कुमार के इस शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है.
बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.
नीतीश कुमार मार्च में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे. वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे. इसके अलावा वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं.
–
डीकेपी/
Skip to content