
New Delhi, 25 जून . भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 फॉर्मेट में लंबे समय से एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत थी, जो बीच के ओवरों में बड़े शॉट लगाते हुए गेंदबाजों पर हावी रहे और रन गति बढ़ाए रखे. भारतीय टीम की इस तलाश को बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे ने पूरा किया. शिवम न सिर्फ अहम मौकों पर तेज रन बनाते हैं, बल्कि गेंद से भी उपयोगी अंशदान देते हैं.
शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को Mumbai में हुआ था. उनका परिवार उत्तर प्रदेश के भदोही से संबंध रखता है. Mumbai क्रिकेट की संस्कृति बेहद समृद्ध है और इसका प्रभाव दुबे पर पड़ा. उन्होंने स्कूल के समय से ही क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था. क्रिकेट में करियर बनाने का सपना देख रहे दुबे के लिए शुरुआती मुश्किल तब आई, जब वे महज 14 साल के थे. वित्तीय परेशानी और फिटनेस की समस्या की वजह से उन्हें क्रिकेट छोड़नी पड़ी. पैसे की कमी की वजह से वह फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे. हालांकि, 5 साल बाद वह लौटे और Mumbai अंडर-23 टीम में जगह बनाई.
बाएं हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज शिवम दुबे ने जनवरी 2016 में Mumbai टीम के लिए टी20 में डेब्यू किया. इसके बाद, 2017 में प्रथम श्रेणी और लिस्ट में डेब्यू किया. दुबे ने अपनी ऑलराउंड क्षमता के बेहतरीन प्रदर्शन से 2018 में आईपीएल और 2019 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया. हालांकि, राष्ट्रीय टीम और आईपीएल दोनों में ही उनका करियर 2022 से चमका. 2022 में वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से जुड़े. सीएसके के लिए दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टी20 में उनकी जगह पक्की कर दी.
रोहित शर्मा ने दुबे की क्षमता को समझा और उन्हें राष्ट्रीय टीम में भरपूर मौके दिए. दुबे की भूमिका टीम में स्पष्ट थी: मध्य के ओवरों में तेजी से रन बनाना और गेंदबाजी का मौका मिलने पर विकेट लेना. कप्तान और टीम के भरोसे पर दुबे खरे उतरे और एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम में अपनी जगह पक्की कर ली. दुबे 2024 में रोहित शर्मा और 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे हैं.
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दुबे ने 16 गेंदों पर 27 और टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में 8 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली, India को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका रही. 2026 के सेमीफाइनल में भी दुबे ने 25 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी.
दुबे के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें, तो उन्होंने 3 नवंबर 2019 को भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. शिवम ने अब तक 64 टी 20 की 48 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 154.12 की स्ट्राइक रेट से 991 रन बनाए हैं और 31 विकेट लिए हैं. इसके अलावा, 4 वनडे मैचों में 43 रन बनाने के अलावा 1 विकेट उन्होंने लिया है.
शिवम के अंतरराष्ट्रीय करियर को बनाने में उनके आईपीएल करियर का अहम योगदान रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से दमदार प्रदर्शन करने के बाद ही भारतीय टीम में उनकी जगह पुख्ता हुई. 2019 में रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru (आरसीबी) से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले दुबे 2022 में सीएसके से जुड़े. इसके बाद ही उनके आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय करियर में करिश्माई बदलाव हुआ. शिवम सीएसके के मध्यक्रम की मजबूत कड़ी हैं. इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में सीएसके के लिए 11 मैचों में 289, 2023 में 16 मैचों में 418, 2024 में 14 मैचों में 396, 2025 में 14 मैचों में 357 और 2026 में 13 मैचों में 270 रन बनाए. वह आईपीएल करियर में 92 मैचों में 10 अर्धशतकों की मदद से 2129 रन बना चुके हैं.
दुबे Friday को 33 साल के हो रहे हैं. उनकी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रही, तो वे दो टी20 विश्व कप और खेल सकते हैं और India को फिर से चैंपियन बनाने में अहम योगदान दे सकते हैं. साथ ही आईपीएल में भी पहले से ज्यादा प्रभाव छोड़ते हुए दिख सकते हैं.
–
पीएके
Skip to content