सना मलिक पर भड़कीं शिवसेना नेता सुसीबेन शाह, बोलीं- उनको देश से माफी मांगनी चाहिए

Mumbai , 26 जून . एनसीपी नेता सना मलिक के बयान, एनसीपी (एसपी) में फूट की अटकलों और संजय राउत के बयान पर शिवसेना नेता सुसीबेन शाह की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है.

से बातचीत करते हुए शिवसेना नेता सुसीबेन शाह ने कहा कि सना मलिक की ओर से जिस तरह से शरिया और Pakistan को लेकर उल्लेख किया गया है, वह निंदनीय है. देश संविधान से चलता है. मेरी अपील है कि सना मलिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि जब मैं महिला आयोग की अध्यक्ष थी तो मैंने देखा है कि एक-दो को छोड़कर सभी मुस्लिम महिलाएं बहुविवाह के खिलाफ थीं. महिलाएं नहीं चाहती थीं कि ईरान और शरिया को आधार बनाकर बहुविवाह किया जाए.

सना मलिक के ‘Pakistan प्रेम’ को लेकर सुसीबेन शाह ने कहा कि इनकी सोच काफी भयंकर है. उनको सोचना चाहिए कि वे Pakistan ही चली जाएं और वहां से चुनाव लड़ें. देश के भीतर रहने वाले सभी लोगों को इस देश का संविधान मानना पड़ेगा. सना मलिक को देश और Maharashtra से माफी मांगनी चाहिए.

अयोध्या चढ़ावा विवाद मामले पर सुसीबेन शाह ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से एसआईटी बनाई गई है. मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि एसआईटी की जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शिवसेना की ओर से चार किलो चांदी दान करने और हिसाब नहीं होने के संजय राउत के आरोप पर सुसीबेन शाह ने कहा कि संजय राउत ये बोलकर क्या साबित करना चाहते हैं? जिस तरह की भाषा संजय राउत की ओर से बोली जा रही है, मेरा अनुमान है कि शिवसेना (यूबीटी) में कुछ नहीं बचेगा. मेरा आह्वान है कि जिसे भी India और Maharashtra के निर्माण में योगदान देना है, वो हमारे दल के साथ आए.

एनसीपी (एसपी) को लेकर शरद पवार के बयान पर सुसीबेन शाह ने कहा, “शरद पवार की पार्टी Maharashtra में है या फिर नहीं है? कौन अध्यक्ष है? क्या हो रहा है? कोई तालमेल नहीं है. शरद पवार का उनके नेताओं के साथ तालमेल नहीं है. अब देखना है कि आगे क्या होता है?”

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सुसीबेन शाह ने कहा कि उनको कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है. कभी उनका बयान आ जाता है और फिर वे लापता हो जाते हैं. मेरा मानना है कि राहुल गांधी की ओर से गलत नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जाती है, जिसकी हमारी पार्टी निंदा करती है.

एसडी/पीएम