यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर चार भारतीय नागरिकों को ले जा रहा जहाज टकराया, दो लापता

कीव, 26 जुलाई . यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि Saturday को ओडेसा पोर्ट पर एमवी जीएन राग्नार जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार थे. उनमें से दो के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है, जबकि बाकी दो भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी का इंतजार है. इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने संपर्क करने के लिए नंबर भी जारी किए हैं.

भारतीय दूतावास ने कहा कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन किए जा रहे हैं और वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा, “एमवी एजीएन राग्नार से जुड़ी घटना के बाद यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रही है, जो 25 जुलाई को ओडेसा पोर्ट पर टकरा गया था. जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार थे. ताजा जानकारी के अनुसार, दो के सुरक्षित होने की पुष्टि हो गई है और बाकी दो नागरिकों के बारे में जानकारी का इंतज़ार है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं. एम्बेसी संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है.”

भारतीय दूतावासने संपर्क करने के लिए डिटेल्स जारी करते हुए लिखा, “भारतीय दूतावास में संपर्क करने के लिए सीओएनएसडॉटकीवएटदरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन या सीओएनएस1डॉटकीवएटदरेटएमईएडॉटजीओवीडॉटइन पर मेल भेज सकते हैं. हमारा इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर- +380933559958 अजी कुमार, एसएस (कांसुलर) है.”

यह नई घटना कुछ दिनों पहले हुई थी जब एक भारतीय नागरिक की काला सागर से गुजरते समय एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में जान चली गई थी. यह घटना कथित तौर पर रूसी समुद्री इलाके में हुई थी.

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, 18 जुलाई को जब कमर्शियल जहाज एमवी ओएमओआरएफआई पर हमला हुआ, तो उस पर सवार 10 क्रू मेंबर्स में तीन भारतीय भी थे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह हमारे ध्यान में आया है कि 18 जुलाई, 2026 को वाणिज्यिक जहाज एमवी ओमोर्फी पर काला सागर पार करते समय कथित तौर पर रूस के समुद्र क्षेत्र में हमला किया गया था. घटना के समय जहाज पर तीन भारतीय नागरिकों सहित दस चालक दल के सदस्य थे.”

इसमें कहा गया है, “उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हमले में एक भारतीय नागरिक की दुखद जान चली गई. हम मृतक के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. जहाज पर सवार अन्य दो भारतीय नागरिकों के सुरक्षित होने की सूचना है.”

यह जानकारी मिलने पर, रूस में भारतीय दूतावास ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहा है.

मंत्रालय के बयान में कहा गया, “India कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाकर किए गए ऐसे हमलों की पूरी तरह से निंदा करता है, जो बेगुनाह सिविलियन क्रू मेंबर्स की जान को खतरे में डालते हैं. यह गंभीर चिंता की बात है कि नेविगेशन की आजादी और इंटरनेशनल कॉमर्स को बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है. India सभी संबंधित पार्टियों से समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा और ग्लोबल कॉमर्स के बिना रुकावट फ्लो को पक्का करने के लिए इंटरनेशनल जिम्मेदारियों को बनाए रखने की अपील करता है.”

इस सप्ताह की शुरुआत में, यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से प्रस्थान करने वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी गोल्डन लेपर्ड पर हमले में चार भारतीय नागरिकों की जान चली गई.

घटना के बारे में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “India ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि वाणिज्यिक शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, या अन्यथा नेविगेशन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में बाधा डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए.”

पीएम