
Mumbai , 5 मई . फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. Tuesday को उन्होंने अपनी बेटी को याद करते हुए भावुक नोट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने न केवल अपनी बेटी के प्रति प्यार जाहिर किया, बल्कि उनके भविष्य और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी दी.
शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर पोस्ट की. निर्देशक ने बताया कि उनकी बेटी कावेरी इस समय मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं.
उन्होंने लिखा, “इस तस्वीर नें आपको जो लंबे बालों में लड़की दिखाई दे रही है, वो मेरी बेटी कावेरी है.”
उन्होंने बताया कि कावेरी इस समय हेलेन वॉल्श एक्टिंग एंड ड्रामा स्कूल की छात्रा हैं. हेलेन वॉल्श को दुनिया के बेहतरीन एक्टिंग संस्थान बनाने के लिए पहचाना जाता है. आमतौर पर यह स्कूल आयरलैंड में स्थित है, लेकिन इस साल हेलेन वॉल्श ने अपने सभी छात्रों को टस्कनी (इटली) बुलाया है. कावेरी फिलहाल वहीं अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रही हैं.
शेखर कपूर ने पोस्ट में प्रशंसकों से सवाल पूछते हुए लिखा, “क्या हर पिता अपनी बेटी को उतना ही याद करता है, जितना मैं करता हूं? हां, बिल्कुल करता है. जब मुझे उसकी याद आती है, तो मैं बस उसकी तस्वीरें देखता रहता हूं.”
निर्देशक ने लिखा, “तो, मेरी इस छोटी सी भावना को माफ करना. लेकिन, क्या करें, ये बिना शर्त वाला प्यार है. उम्मीद है तुम यह पढ़ रही हो, कावेरी.”
शेखर कपूर की इस पोस्ट ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया. वे कमेंट सेक्शन में तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. निर्देशक लक्ष्मी ने लिखा, “आपने बहुत शानदार लिखा है अपनी बेटी के लिए, हर बेटी भी अपने पिता को कभी-कभी याद करती है और कई बार तो और भी ज्यादा.”
निर्देशक शेखर कपूर जल्द ही दर्शकों के लिए 1983 की क्लासिक फिल्म ‘मासूम’ का सीक्वल ‘मासूम: द नेक्स्ट जनरेशन’ लेकर आएंगे.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content