
जम्मू, 1 जुलाई . जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय सचिव शेख बशीर ने India और Pakistan के बीच संबंध सामान्य बनाने की अपील करने वाले 117 प्रमुख लोगों के पत्र का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत की पहल एक सकारात्मक कदम है. युद्ध किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, और सभी विवादों का हल केवल संवाद के माध्यम से ही संभव है.
से बातचीत में शेख बशीर ने कहा, “India और Pakistan के बीच लंबे समय से संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, जिसका सबसे अधिक असर जम्मू-कश्मीर के लोगों पर पड़ा है. बीते 36 वर्षों से जम्मू-कश्मीर आतंकवाद और हिंसा की मार झेल रहा है. लोगों को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा की Government बनने के बाद लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान निकलेगा, लेकिन स्थिति में अपेक्षित बदलाव देखने को नहीं मिला.”
उन्होंने कहा, “देश के 117 बुद्धिजीवियों और प्रमुख नागरिकों द्वारा दोनों देशों के रिश्ते सुधारने और बातचीत शुरू करने की अपील करना स्वागतयोग्य पहल है. यदि युद्ध जैसी परिस्थितियों के बाद भी शांति और संवाद की कोशिश की जाती है तो इसे सकारात्मक रूप में देखा जाना चाहिए. रूस-यूक्रेन युद्ध में भारी जानमाल का नुकसान हुआ, लेकिन अंततः समाधान की तलाश बातचीत के जरिए ही की जा रही है.”
उन्होंने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी तनाव का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई किसी भी विवाद का स्थायी समाधान नहीं बन सकती. दुनिया के अनुभव बताते हैं कि बातचीत ही किसी भी संघर्ष का सबसे प्रभावी रास्ता है. उन्होंने पहले भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को भारत-Pakistan के बीच संवाद की आवश्यकता पर बोलते हुए सुना है. यदि बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकल सकता है तो इस दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए.
शेख बशीर ने कहा कि केंद्र Government को यह बताना चाहिए कि पिछले 11 वर्षों में भारत-Pakistan संबंधों को सुधारने के लिए क्या ठोस प्रयास किए गए. उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के Lok Sabha चुनाव के बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला और Government सहयोगी दलों के समर्थन से बनी है.
अमरनाथ यात्रा के संबंध में शेख बशीर ने कहा, “यह जम्मू-कश्मीर के लिए आस्था के साथ-साथ आर्थिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. प्रदेश के लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अमरनाथ यात्रा से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है और हजारों लोगों को रोजगार और आय का अवसर प्राप्त होता है. सभी को इस यात्रा का स्वागत करना चाहिए और इसके सफल आयोजन में सहयोग देना चाहिए.”
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content