
Mumbai , 27 जुलाई . Actor शीजान खान इन दिनों अपने शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ में नजर आ रहे हैं. इस बीच Actor ने को दिए इंटरव्यू में डाइट और फिटनेस को लेकर जानकारी दी. शीजान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी खाने की आदतों में बड़ा बदलाव किया है और अब वह पूरी तरह शाकाहारी हो चुके हैं.
से बात करते हुए शीजान खान ने कहा, ”शूटिंग के दौरान कलाकारों को लंबे समय तक काम करना पड़ता है, जिसमें काफी एनर्जी खर्च होती है. मैं ऐसे में अपनी डाइट को लेकर काफी सतर्क रहता हूं. सही पोषण और संतुलित खान-पान के जरिए मैं अपनी फिटनेस बनाए रखता हूं. मैं अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा का खास ध्यान रखता हूं. मेरे लिए पनीर प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और प्रोटीन शेक भी मेरी रोज की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है.”
Actor ने कहा, ”मुझे खाना बनाना काफी पसंद है. हालांकि, शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के कारण ज्यादा समय किचन में नहीं बिता पाता. जब भी मौका मिलता है, तो मैं अपने लिए और अपने दोस्तों के लिए कुकिंग करता हूं.”
Actor ने शाकाहारी बनने के सफर के बारे में भी विस्तार से बात की. उन्होंने बताया, ”पहले मेरे मन में धारणा थी कि अगर मैं चिकन और अंडे खाना छोड़ दूंगा तो मेरी मसल्स और फिटनेस पर असर पड़ेगा. मैंने खुद इस सोच को गलत साबित किया है. फिटनेस के लिए सिर्फ नॉनवेज खाना जरूरी नहीं है, बल्कि सही मात्रा में पोषण लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है.”
उन्होंने कहा, ”अगर कोई व्यक्ति डाइट को सही तरीके से प्लान करता है तो शाकाहारी भोजन के साथ भी मसल्स बनाए रख सकता है. मुझे शाकाहारी बने हुए करीब छह महीने हो चुके हैं और यह पहली बार है, जब मैं सार्वजनिक रूप से इस बदलाव के बारे में बात कर रहा हूं. यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. मैंने महसूस किया कि सही तरीके से खाना खाने पर शाकाहारी डाइट के साथ भी फिटनेस और मसल्स को बनाए रखा जा सकता है.”
शीजान खान टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह फिलहाल जी टीवी के शो ‘गंगा मैया की बेटियां’ में सिद्धू के किरदार में दिखाई दे रहे हैं.
–
पीके/एबीएम
Skip to content