लालू यादव से मिले शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- पुरानी दोस्ती है, कुशलक्षेम पूछने आया था

Patna, 8 अगस्त . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और Actor से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने Saturday को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से Patna स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में इसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.

लालू यादव से मुलाकात के बाद बाहर निकले शत्रुघ्न सिन्हा और मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत मुलाकात बताया. उन्होंने कहा कि लालू यादव से उनकी बहुत पुरानी दोस्ती है और वह सिर्फ उनका तथा उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछने के लिए पहुंचे थे.

उन्होंने कहा, “लालू जी से बहुत पुरानी दोस्ती है. वे हमारे दोस्त ही नहीं, बल्कि पारिवारिक दोस्त हैं. वे देश के बहुत बड़े और कद्दावर नेता हैं तथा जनता के नेता हैं. लोग उन्हें गरीबों का मसीहा मानते हैं.”

सिन्हा ने लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सलामती और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि दोनों से उन्हें हमेशा प्यार और स्नेह मिलता रहा है. उन्होंने कहा कि जब भी वह Patna आते हैं, लालू यादव से जरूर मुलाकात करते हैं.

टीएमसी सांसद ने बताया कि Saturday को लालू यादव और राबड़ी देवी के साथ उनकी काफी देर तक मुलाकात हुई और कई मुद्दों पर गहन बातचीत हुई. उन्होंने मुलाकात को बेहद अच्छा बताया. हालांकि, राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी.

उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव किसी Political काम से बाहर गए हुए थे, जबकि तेज प्रताप यादव भी Patna से बाहर हैं और संभवत: Sunday को लौटेंगे. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को समर्थन दिए जाने के बाद लालू यादव से उनकी यह मुलाकात Political तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

हालांकि, सिन्हा ने मुलाकात के दौरान हुई बातचीत को Political मुद्दों से जोड़ने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ लालू यादव की बात करेंगे और किसी अन्य Political विषय पर चर्चा नहीं करना चाहते. सिन्हा ने कहा कि लालू यादव अच्छे और स्वस्थ हैं तथा वह उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की हमेशा कामना करते हैं.

एमएनपी/एएसएच