
Mumbai , 12 जून . Actress शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ Friday को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है. यह फिल्म भारत-Pakistan के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक बेहद मार्मिक प्रेम कहानी पर आधारित है. Friday को Actress ने social media के जरिए सभी से फिल्म को देखने की सलाह दी.
Actress ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनके लुक्स के साथ-साथ फिल्म के बीटिएस मोमेंट्स और Actor वेदांग रैना की झलकियां शामिल हैं. इस पोस्ट के जरिए Actress शरवरी वाघ ने न सिर्फ फैंस से फिल्म के देखने का अनुरोध किया, बल्कि यह भी बताया कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है.
Actress ने बेहद खूबसूरत शब्दों में फिल्म के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने लिखा, “आज मेरी दिल के बेहद करीब फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और अब आप सभी इसे देख सकते हैं.
Actress ने आगे लिखा, “‘मैं वापस आऊंगा’ शुरू से ही मेरे दिल के बहुत करीब रही है. चाहे इसकी कहानी पढ़ना हो या जिया (Actress शरवरी वाघ द्वारा निभाया गया किरदार) के किरदार को निभाना, मेरे लिए हर पल खास रहा. यह फिल्म प्यार और इंतजार की ऐसी कहानी है, जो सीमाओं, समय और यादों से भी आगे बढ़ जाती है. मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है और आज इसे दुनिया के सामने पेश करते हुए मैं बेहद उत्साहित हूं.”
निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 95 साल के बुजुर्ग (नसीरुद्दीन शाह) की अधूरी मोहब्बत और सरगोधा लौटने की जिद पर आधारित है और यादों और बिछड़ने के दर्द को बयां करती है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह (ईशर सिंह ग्रेवाल के रूप में 95 वर्षीय बुजुर्ग), दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना (नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में), शारवरी वाघ और रजत कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से भावनात्मक और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. बंटवारे के दर्द और 78 साल के प्यार के इंतजार पर बनी इस फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन की जमकर तारीफ हो रही है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content