बिहार: वज्रपात से गया समेत कई जिलों में सात लोगों की मौत, सीएम चौधरी ने मुआवजे का किया ऐलान

Patna, 29 मई . बिहार में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. राज्य के विभिन्न जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई. Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को वज्रपात की इन घटनाओं पर दुख व्‍यक्‍त करते हुए मृतक के परिजनों को तत्‍काल चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, गया जिले में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि औरंगाबाद में दो, सारण में एक और खगड़िया में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने वज्रपात की इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और Government इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है.

Chief Minister ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को राहत मिल सके.

Chief Minister ने राज्य के लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की है.

सीएम ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा, राज्य में वज्रपात की घटना में औरंगाबाद में 2, गया में 3, सारण में 1 और खगड़िया में 1 व्यक्ति की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है.

उन्‍होंने आगे कहा कि शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

सभी से अपील है कि खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतें. वज्रपात से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. खराब मौसम में यथासंभव घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

एएसएच/डीकेपी