चोरी की वारदातों में शामिल सात आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद

ग्रेटर नोएडा, 30 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर Police ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन, तांबे का तार तथा दो अवैध चाकू बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में कुछ ऐसे भी शामिल हैं जिनका पहले से लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. Police के अनुसार 29/30 मई 2026 की रात ओमीक्रोन-3 सर्विस रोड तथा एलएंडटी सर्विस रोड, साकीपुर के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम, दीपेश, गौरव, दीपक भाटी, रोहित भाटी उर्फ रैंचो, सूरज और रोहित के रूप में हुई है. Police जांच में सामने आया कि दीपक भाटी, रोहित भाटी उर्फ रैंचो, सूरज और रोहित आपस में मित्र हैं. इन चारों ने योजनाबद्ध तरीके से 19 मई 2026 को ग्राम साकीपुर निवासी एक महिला को बातचीत में उलझाकर उसके गले से सोने की चैन चोरी कर ली थी. विशेष बात यह रही कि आरोपी दीपक और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं, जिसके कारण महिला आसानी से उनकी बातों में आ गई.

घटना का एहसास होने पर पीड़िता ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया. Police ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब दो तोले वजन की पीली धातु की चैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई गई है. Police जांच में यह भी सामने आया कि उत्तम, दीपेश और गौरव एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे.

यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बंद पड़े मकानों, निर्माणाधीन भवनों और दुकानों की रेकी करता था. मौका मिलने पर ये लोग वहां से बिजली फिटिंग का सामान चोरी कर लेते थे. इसी क्रम में 30 जनवरी को ग्राम जैतपुर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान से बिजली का तार चोरी किया गया था. आरोपियों ने चोरी किए गए तार को जलाकर उसमें से तांबा निकाल लिया था और उसे बेचने की तैयारी कर रहे थे.

Police ने इनके कब्जे से करीब चार किलोग्राम तांबा बरामद किया है. गिरफ्तारी के दौरान Police ने आरोपियों के पास से दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं. बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गौरव, उत्तम, दीपेश और रोहित के खिलाफ पूर्व में चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने, हत्या के प्रयास और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं.

विशेष रूप से गौरव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं. थाना सूरजपुर Police का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र में और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है.

पीकेटी/पीएम