
तिरुपत्तूर, 12 जून . तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के अंबूर ग्रामीण थाना Police ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने उनके कब्जे से 4 सॉवरेन सोने के आभूषण और 65 ग्राम चांदी के सामान बरामद किए हैं.
Police के अनुसार, बीते दिन तड़के अंबूर के समीप पेरियानकुप्पम इलाके में अज्ञात चोरों ने गिरिजा, सुमित्रा और सामीउल्लाह के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उस समय सभी लोग घर में सो रहे थे. चोर सोने की चेन और चांदी के सामान लेकर फरार हो गए. पीड़ितों की शिकायत पर अंबूर ग्रामीण Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान Police ने इलाके में लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी बीच Police को सूचना मिली कि चोरी के आरोपी अंबूर ज्वेलरी बाजार स्थित एक गिरवी दुकान में चोरी के गहने गिरवी रखने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और दो संदिग्धों को रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय सेल्वाकुमार उर्फ बाबलू, निवासी नेताजी नगर, संथोरकुप्पम, अंबूर और 34 वर्षीय बोस, निवासी मरियम्मन कोविल स्ट्रीट के रूप में हुई है.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पेरियानकुप्पम और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. Police ने उनके पास से 4 सॉवरेन सोने के आभूषण और 65 ग्राम चांदी के सामान बरामद किए हैं.
Police ने आरोपियों के खिलाफ कुल छह मामले दर्ज किए हैं. दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं के कारण लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं.
–
Skip to content