
jaipur, 18 अगस्त . Rajasthan के चित्तौड़गढ़ से हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां Monday देर रात जमीन को लेकर पारिवारिक रंजिश देखते ही देखते दो लोगों की हत्या में बदल गई.
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची Police ने घटनास्थल का जायजा लिया. डीएसपी उदय सिंह ने से बात करते हुए बताया कि पारिवारिक झगड़े के कारण गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई. मां को तड़पता देख उसके बेटे अनिल ने अपने हमलावर पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में उस व्यक्ति की तीसरी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि भगवाना कालबेलिया नामक व्यक्ति की पहले से ही दो पत्नियां थीं और वह तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था, जिसका नाम तारा है. उन्होंने बताया कि Monday रात भगवाना, तारा और उसके कुछ रिश्तेदार एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. उसी वक्त वहां उसकी अन्य दो पत्नियां लाडू, भोमली और उसका बेटा अनिल पहुंचे. इस दौरान सभी के बीच खेत और जमीन को लेकर बहस शुरू हो गई.
बातचीत के दौरान कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर भगवाना ने गोली चला दी, जो भोमली को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अपनी मां को तड़पता देख अनिल ने वहां रखी एक लाठी से अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं, इस खूनी वारदात में बीच-बचाव करने आई मृतक की तीसरी पत्नी तारा भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया, जहां वह इलाजरत है.
सूचना मिलते के बाद मौके पर पहुंची Police और एफएसएल की टीम ने मामले की जांच के साथ साक्ष्य जुटाए. Police ने दोनों शवों को चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार करने के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है.
–
डीके/एबीएम
Skip to content