
ग्रेटर नोएडा, 13 जुलाई . गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र में Sunday देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर खड़ी एक स्कॉर्पियो एन कार के अंदर एक युवक का खून से लथपथ शव मिला. घटना की सूचना मिलते ही Police के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और स्थानीय Police मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी.
प्रारंभिक जांच में कार के अंदर से एक तमंचा भी बरामद हुआ है. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.
Police के अनुसार, 12 जुलाई की रात थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थानीय Police की लेपर्ड टीम नियमित गश्त पर थी. गश्त के दौरान टीम साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3 ओ ब्लॉक तिराहे की ओर जा रही थी. इसी दौरान सर्विस रोड किनारे एक स्कॉर्पियो एन कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी. कार की पिछली और आगे की लाइटें जल रही थीं, जिससे Policeकर्मियों को संदेह हुआ.
लेपर्ड टीम ने पहले कार चालक को वाहन हटाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद Policeकर्मी जब कार के पास पहुंचे और अंदर देखा तो ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से खून बहता हुआ दिखाई दिया. वहीं, उसके पास एक तमंचा भी पड़ा मिला. घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने तत्काल उच्च अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को सूचना दी. घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
Police ने मृतक की पहचान सौराज पुत्र प्रेमराज के रूप में की है. वह मूल रूप से दिल्ली के ग्राम जुमरथपुर का निवासी था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा की मिग्सन ग्रीन सोसाइटी में रह रहा था. उसकी उम्र लगभग 36 वर्ष बताई गई है. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम ने विस्तृत जांच की. Police ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
सूरजपुर Police का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह आत्महत्या, हत्या या किसी अन्य परिस्थिति का मामला है, इसका खुलासा जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ मृतक की कॉल डिटेल, पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की भी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content