सेल्फी ने बदल दी किस्मत : स्पोर्ट्स एनालिस्ट हरिशंकर नारायणन को ‘कट्टलन’ में ऐसे मिला शानदार रोल

चेन्नई, 6 जून . स्पोर्ट्स एनालिस्ट से Actor बने हरिशंकर नारायणन ने मलयालम सिनेमा में ‘कट्टलन’ फिल्म से डेब्यू किया है. एंटनी वर्गीस स्टारर इस फिल्म में उन्होंने तीन मुख्य खलनायक में से एक ‘नेल्सन’ का किरदार निभाया है. उनकी परफॉर्मेंस की दर्शक और समीक्षक दोनों द्वारा तरफ खूब तारीफ हो रही है.

हरिशंकर ने को बताया कि उन्हें यह रोल मिलने का किस्सा बेहद दिलचस्प है. उन्होंने बताया, “फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अबू वलयमकुलम ने मेरी वेब सीरीज ‘लेबल’ देखी और मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया. उन्होंने ‘कट्टलन’ के मेकर्स को मेरे नाम की सिफारिश की. मैं बहुत उत्साहित और घबराया हुआ था क्योंकि यह मेरा मलयालम डेब्यू था.”

कुछ समय बाद हरिशंकर केरल गए और कास्टिंग डायरेक्टर से मिले. वहां उन्हें बताया गया कि उन्हें रोल नहीं मिला है. फिर भी उन्होंने शुक्रिया अदा किया. लौटने से पहले याद के तौर पर दोनों ने एक साथ सेल्फी ली. कास्टिंग डायरेक्टर ने वह सेल्फी अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट कर दी.

हरिशंकर ने मुस्कुराते हुए आगे बताया, “प्रोड्यूसर ने वह सेल्फी देखी और कहा कि नेल्सन के रोल के लिए वे मुझे ही कास्ट करना चाहते हैं. इस तरह एक आम सी सेल्फी ने मेरी किस्मत बदल दी.”

इससे पहले हरिशंकर आईपीएल टीम Mumbai इंडियंस के साथ स्पोर्ट्स एनालिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं. वह साल 2025 में आई ‘रेट्रो’ और इसी साल की फिल्म ‘सिराई’ के लिए भी जाने जाते हैं. हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘लेबल’ में उनके काम को पसंद किया गया.

‘कट्टलन’ एक पैन-इंडियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसे पॉल जॉर्ज ने डायरेक्ट किया है और शरीफ मुहम्मद (क्यूब एंटरटेनमेंट्स) ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में एंटनी वर्गीस (पेपे) और रजिषा विजयन मुख्य भूमिकाओं में हैं.

फिल्म की कहानी पॉल जॉर्ज, जोबी वर्गीज और जेरो जैकब ने लिखी है. संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है, जबकि कोरियोग्राफी शरीफ ने की है.

एमटी/पीएम