
रांची, 24 अप्रैल . रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी की हत्या और लूटपाट की घटना लेकर विपक्षी दलों ने जहां राज्य Government और Police प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. वहीं आदिवासी संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित मंदिर में इस तरह की वारदात Police की विफलता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास विधानसभा और हाईकोर्ट जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं, इसके बावजूद अपराधियों द्वारा मंदिर में घुसकर हत्या करना गंभीर सवाल खड़े करता है.
मरांडी ने Chief Minister हेमंत सोरेन से चुप्पी तोड़ने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, पूर्व Chief Minister रघुवर दास ने इस घटना को राज्य की खराब कानून-व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए Government को घेरा. उन्होंने कहा कि जब राजधानी के प्रमुख और सुरक्षित माने जाने वाले धार्मिक स्थल ही असुरक्षित हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
दास ने Government को निष्क्रिय बताते हुए राज्य में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई. घटना के विरोध में Friday को विभिन्न आदिवासी संगठन भी सड़क पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की. उनका कहना है कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे मंदिर जैसे पवित्र स्थानों को भी निशाना बना रहे हैं.
Police के अनुसार, Thursday देर रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और वहां ड्यूटी पर तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने दान पेटी का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी लेकर फरार हो गया. घटना की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे cctv कैमरों में कैद हो गई है. Friday सुबह जब स्थानीय लोग पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने गार्ड का शव देखा और इसकी सूचना Police को दी.
मौके पर पहुंची Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मामले की जांच के दौरान Police ने हत्या के एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.
–
एसएनसी/डीएससी
Skip to content