अहमदाबाद : छात्रा से रेप के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने गोली मारी

Ahmedabad, 10 अगस्त . Ahmedabad में दुष्कर्म के आरोपी को Monday देर रात Police ने पैर में गोली मार दी. आरोपी ने हेबतपुर इलाके में Sunday देर रात रिकवरी पंचनामा के दौरान Police कस्टडी से भागने की कोशिश की थी. इस दौरान आरोपी ने एक Police अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली थी.

आरोपी की पहचान धर्म सिंह के रूप में हुई है, जिसे Sunday को 23 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि उसने छात्रा के साथ आनंदनगर इलाके में स्थित पेइंग गेस्ट में दुष्कर्म किया था.

आरोपी को Sunday देर रात हेबतपुर ले जाया गया था, ताकि उस युवती का मोबाइल फोन बरामद किया जा सके. Police के मुताबिक, आरोपी ने युवती पर हमला करने के बाद उसका मोबाइल फोन चुरा लिया था.

Police उपायुक्त (जोन 7) शिवम वर्मा के मुताबिक, धर्म सिंह को घटनास्थल पर ले जाने से पहले उसे चिकित्सकीय और डीएनए सैंपलिंग जांच के लिए ले जाया गया.

डीसीपी वर्मा ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बरामदगी पंचनामे के दौरान आरोपी ने Police हिरासत से भागने की कोशिश की. इतना ही नहीं, आरोपी ने इंस्पेक्टर आरएस परमार की रिवॉल्वर भी छीनने की कोशिश की. इस झड़प के दौरान constable वीरेंद्र सिंह को चोट भी पहुंची. इस दौरान Police ने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उसके पैर पर में लगी. हालांकि, अब आरोपी और Police constable की हालत स्थिर है.

इस घटना के बाद धर्म सिंह और घायल Police constable को उपचार के लिए जीएमईआरएस सोला सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया.

आरोपी को दाएं पैर में बंधी पट्टी के साथ अस्पताल ले जाया गया. फायरिंग की घटना के बाद जेसीपी और डीसीपी भी अस्पताल पहुंचे. वहीं, Police ने आरोपी धर्म सिंह के खिलाफ बोडकदेव Police स्टेशन में हिरासत में भागने और रिवॉल्वर छीनने के आरोप में मामला भी दर्ज किया गया है.

Police के मुताबिक, जांच के दौरान अब यह समझने की कोशिश की जाएगी कि आखिर झड़प और Police की कार्रवाई की मूल स्थिति कैसी रही.

यह घटना आरोपी धर्म सिंह को गिरफ्तार करने के बाद हुई. आनंदनगर Police स्टेशन टीम की तरफ से तलाशी अभियान के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. इस तलाशी अभियान में आनंदनगर Police के अलावा लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच से जुड़े लोग भी शामिल थे.

Police के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है. आरोपी ने हाल ही में इस घटना से पहले ही रेसिडेंटल कॉम्पलेक्स में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी भी ज्वाइन की थी.

जेसीपी नीरज बडगूजर के मुताबिक, आरोपी ने छात्रा की गर्दन पर तार बांध दिया था, ताकि उसे बेहोश किया जा सके. आरोपी ने उसका यौन शोषण किया और उसका मोबाइल लेकर भाग गया.

Police के मुताबिक, आरोपी को शिकायत के कुछ ही घंटों के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, Police पूरे मामले की जांच में जुटी है.

एसएचके/पीएम