
ग्वालियर, 16 अप्रैल केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बताया है कि ग्वालियर से नई उड़ान सेवा शुरू होने वाली है जिससे ग्वालियर से सप्ताह में छह दिन दिल्ली और Bengaluru के लिए हवाई सेवा सुलभ रहेगी. बताया गया है कि ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से ग्वालियर–दिल्ली–Bengaluru तथा Bengaluru–दिल्ली–ग्वालियर के लिए एक और हवाई सेवा शीघ्र प्रारम्भ होने जा रही है.
Union Minister सिंधिया ने कहा है कि इस उड़ान सेवा के शुरू होने से ग्वालियर एवं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सहित Madhya Pradesh की कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी तथा यात्रियों को प्रमुख शहरों से बेहतर एवं तेज़ आवागमन सुविधा प्राप्त होगी. जानकारी के अनुसार, अकासा एयर द्वारा इस रूट पर नई उड़ानें शुरू की जाएंगी.
वर्तमान में ग्वालियर से इंडिगो की उड़ानें सप्ताह में तीन दिन (Tuesday , Thursday और Saturday) संचालित होती हैं, जबकि प्रस्तावित अकासा एयर की नई उड़ानों (Monday , Wednesday और Friday) के साथ अब सप्ताह में छह दिन हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी. इस सेवा के शुरू होने से Bengaluru जैसे प्रमुख आईटी एवं स्टार्टअप हब से ग्वालियर का सीधा जुड़ना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
उन्होंने कहा कि नई उड़ान सेवा से व्यापार, उद्योग, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी. दिल्ली और Bengaluru जैसे प्रमुख महानगरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से नागरिकों, व्यवसायियों और विद्यार्थियों को विशेष लाभ होगा तथा आवागमन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक एयरपोर्ट के माध्यम से क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर की हवाई सुविधाओं से जोड़ने का संकल्प साकार हो रहा है और यह पहल ग्वालियर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content