
New Delhi, 24 जून . केंद्रीय संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल Wednesday को New Delhi में एक ही वाहन से कैबिनेट बैठक में पहुंचे. Prime Minister Narendra Modi के ईंधन बचाने के आह्वान को ध्यान में रखते हुए इन दोनों वरिष्ठ मंत्रियों ने कारपूलिंग का विकल्प चुना.
कैबिनेट बैठक से पहले Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल ने कार-पूलिंग के माध्यम से पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उनका यह कदम आम लोगों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और ईंधन बचत को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करने वाला है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी Union Minister सिंधिया और राम मोहन नायडू ने कार पूलिंग कर संवेदनशीलता का संदेश दिया था. उस समय भी ज्योतिरादित्य सिंधिया कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए कारपूलिंग करके गए थे.
ज्ञात हो कि Prime Minister Narendra Modi लगातार देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने व पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाने का आह्वान करते रहे हैं. Prime Minister मोदी ने लगातार इस बात की वकालत की है कि प्रत्येक नागरिक को ईंधन की बचत में योगदान देना चाहिए.
Prime Minister की यह अपील ऐसे समय में आई थी, जब पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से संकट और बढ़ा था. पश्चिम एशिया में संघर्ष के समय उससे India के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर पीएम मोदी ने कहा था, “जब इस देश की हर Government और हर नागरिक एक साथ चलेंगे, तभी हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. यही हमारी पहचान है और यही हमारी शक्ति है.”
उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग का उपयोग करके आयातित ईंधन की खपत कम करके विदेशी मुद्रा भंडार को संरक्षित करने में मदद करने का आग्रह किया था. Prime Minister मोदी ने नागरिकों से गैर-जरूरी खर्चों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था, जिसमें एक साल के लिए विदेश यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई थी.
–
डीसीएच/
Skip to content