
New Delhi, 6 मई . आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर Government पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए पीड़ितों को ही दोषी ठहरा रही है. इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल था.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि Government यह तर्क दे रही है कि मकान में ऊपर जाने के लिए केवल एक ही सीढ़ी थी, जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए, लेकिन असली सवाल यह है कि दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने और बचाव कार्य शुरू करने में करीब 50 मिनट की देरी क्यों हुई. उन्होंने यह भी पूछा कि फायर ब्रिगेड के वॉटर कैनन में पर्याप्त पानी का दबाव क्यों नहीं था, जिससे आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका.
उन्होंने कहा कि इससे पहले पालम में हुए अग्निकांड में भी Government ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए पीड़ितों को जिम्मेदार ठहराया था. उस घटना में भी 9 लोगों की मौत हुई थी.
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि हर बार Government अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ऐसी ही दलीलें देती है. सौरभ भारद्वाज ने Chief Minister रेखा गुप्ता और मंत्री आशीष सूद से सवाल करते हुए कहा कि क्या उनके अपने घरों में ऊपर जाने के लिए एक से ज्यादा सीढ़ियां हैं? उन्होंने कहा कि दिल्ली के अधिकांश घरों में एक ही सीढ़ी होती है, ऐसे में इसे हादसे का कारण बताना तर्कसंगत नहीं है.
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दमकल विभाग को सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन उपकरण तैयार करने में ही 30 मिनट और लग गए. इस देरी के कारण लोगों को समय पर बचाया नहीं जा सका. कई लोग छत और छज्जों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
भारद्वाज ने यह भी सवाल उठाया कि Government द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि मकान में ऑटोमैटिक लॉक लगे थे, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं था. उन्होंने कहा कि Government बार-बार पीड़ितों पर ही दोष डालकर अपनी जवाबदेही से बचना चाहती है.
इसके साथ ही, उन्होंने 18 मार्च को हुए पालम अग्निकांड की जिलाधिकारी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक न होने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राजधानी में इस तरह की घटनाएं किसी के भी साथ हो सकती हैं, इसलिए Government को जिम्मेदारी लेते हुए जवाब देना चाहिए.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ऐसे मामलों में Government की जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content