कर्नाटक में सीएलपी बैठक से पहले उछला सतीश जारकीहोली का नाम, समर्थकों ने मांगी बड़ी जिम्मेदारी

Bengaluru, 30 मई . कर्नाटक में डीके शिवकुमार को Chief Minister बनाए जाने की संभावनाओं के बीच कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली का नाम भी तेजी से उछला है. समर्थकों ने मांग की है कि सतीश जारकीहोली को उपChief Minister और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए.

सतीश जारकीहोली के एक समर्थक ने से बात करते हुए कहा, “आप कर्नाटक में कहीं भी चले जाएं, लोगों का मानना ​​है कि सतीश जारकीहोली को एक बड़ी भूमिका दी जानी चाहिए. इसकी एक वजह है. वह एक जननेता हैं और उन्होंने पार्टी के लिए अथक परिश्रम किया है. हमारी मांग है कि सतीश जारकीहोली को भी वही पद दिया जाए जो डीके शिवकुमार को मिला. यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है. सतीश जारकीहोली को पूरे कर्नाटक में जाना जाता है. चुनावों में जहां भी जारकीहोली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उन्हें उसे अच्छे से निभाया.”

वहीं, इस सवाल पर कि क्या उन्हें राज्य कांग्रेस इकाई की कमान सौंपी जाएगी, कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने कहा, “अभी तक यह तय नहीं हुआ है. इस पर अभी भी चर्चा चल रही है.”

फिलहाल, Bengaluru में Government के गठन को लेकर फिलहाल हलचल तेज है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल Bengaluru पहुंच चुके हैं, जिनकी मौजूदगी में कर्नाटक कांग्रेस विधानमंडल पार्टी (सीएलपी) के नेता का चयन किया जाएगा.

सीएलपी की बैठक के बारे में कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने बताया, “डीके शिवकुमार को सीएलपी नेता चुना जाएगा. इसके बाद Chief Minister का शपथ ग्रहण समारोह होगा.”

कांग्रेस विधायक यासिर अहमद खान पठान ने कहा, “सीएलपी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें हमारे नेता का चुनाव होगा. डीके शिवकुमार को कर्नाटक का Chief Minister चुना जाएगा. रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया और सभी लोग मौजूद रहेंगे. आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है.”

विधायक एमसी सुधाकर ने कहा, “यह बस एक औपचारिकता है. यह पहले से ही साफ है कि इस पद के लिए कोई और दावेदार नहीं है. केवल एक ही दावेदार है और यह बहुत साफ है. सिद्धारमैया ने खुद उनके (डीके शिवकुमार) नाम का प्रस्ताव रखा है. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक औपचारिकता है, जहां एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाएगा.”

डीसीएच/