सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-‘अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल’

Mumbai , 17 जुलाई . Haryana की मशहूर डांसर और Actress सपना चौधरी social media पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. Friday को Actress ने अपने एक पोस्ट के जरिए ‘अच्छे व्यक्तित्व’ के महत्व को समझाया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह सड़क पर बेफिक्र होकर मस्ती भरे अंदाज में घूमती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए Actress ने लिखा, “सुंदरता तो सिर्फ लोगों का ध्यान खींचती है, लेकिन इंसान का अच्छा चरित्र (स्वभाव) हमेशा के लिए दिल जीत लेता है.”

Actress सपना चौधरी की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस उनके पोस्ट को पसंद करने के साथ-साथ कमेंट भी कर रहे हैं. सपना चौधरी के स्टेज शो में जुटने वाली भीड़ उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है. Haryana, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, Rajasthan और पंजाब में उनके शो में लाखों की भीड़ उमड़ती है.

तमाम शोहरत पाने के बावजूद Actress इस समय पारिवारिक मतभेद में उलझी हुई हैं. जनवरी 2020 में हरियाणवी गायक और संगीतकार वीर साहू से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं. हालांकि, हाल ही में उनकी शादीशुदा जिंदगी में विवाद सामने आए, जिसके बाद उन्होंने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया है.

बता दें कि हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू (यशबीर साहू) के खिलाफ दिल्ली के द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक सपना से किसी भी माध्यम से संपर्क करने या उनके कार्यस्थल/घर जाने पर रोक लगा दी है.

सपना चौधरी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि वीर साहू ने उनके साथ कई बार मारपीट की. इसके कारण उन्हें अपने दोनों नाबालिग बच्चों को साथ लेकर अपनी ससुराल छोड़नी पड़ी और फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं.

एनएस/पीएम