
भुवनेश्वर, 10 अगस्त . Odisha के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों और जेन-जी के खिलाफ हुई Police कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस पूरे मामले की Supreme Court की निगरानी में जांच कराने की कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मांग का खुला समर्थन किया है.
संतोष सिंह सलूजा ने से बातचीत में कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा और जेन-जी वर्ग के लोग पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे थे. उनकी मांगें पूरी तरह से जायज थीं, जिसे Government को मानना भी पड़ा और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक लेना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से युवा वर्ग और जेन-जी को लाठियों से पीटा गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और यहां तक कि बिहार में युवाओं के ऊपर हथियार के इस्तेमाल जैसी बातें सामने आईं, वह बेहद शर्मनाक है. India एक लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश है, जहां संविधान के तहत हर नागरिक को शांतिपूर्ण आंदोलन करने का अधिकार है. प्रदर्शनकारियों की बेरहमी से पिटाई और उन्हें गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है.
राहुल गांधी द्वारा इस घटना की Supreme Court के मौजूदा जज की निगरानी में जांच कराने की मांग का समर्थन करते हुए, उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक इसके पक्ष में है. इस घटना को लगभग 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन Government की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब देश की सीमाओं पर सेना द्वारा कोई कार्रवाई होती है, तो Prime Minister Narendra Modi उसका श्रेय लेने आगे आते हैं, लेकिन इस घटना पर Prime Minister मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? अमित शाह को संसद में आकर इसका उत्तर देना चाहिए. अगर वे उत्तर नहीं देते हैं, तो देश समझ रहा है कि ये सब जानबूझकर किया गया है.
सलूजा ने आरोप लगाया कि विपक्ष की ओर से संसद में स्थगन प्रस्ताव और विभिन्न मंचों पर इस पर चर्चा की मांग की जा रही है, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि Lok Sabha स्पीकर को भी नियंत्रित किया जा रहा है, जो एक लोकतांत्रिक देश के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के भविष्य और बच्चों को न्याय दिलाने के साथ-साथ इस घटना की निष्पक्ष सच्चाई सामने लाने के लिए राहुल गांधी ने जो Supreme Court के तत्वाधान में जांच की मांग उठाई है, वह पूरी तरह जायज है और वे इसका पुरजोर समर्थन करते हैं.
–
Skip to content