
Lucknow, 1 जुलाई . उत्तर प्रदेश की संतकबीरनगर Police ने ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत बेलहर कलां थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म, हत्या और साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश करने पर Police की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए.
Police के अनुसार 28 जून को बेलहर कलां थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी का शव कब्रिस्तान के पास पेड़ से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान Police ने मोहम्मद शरीफ उर्फ बगेदू और मोहम्मद आमिर उर्फ निरहू उर्फ पिल्ले को गिरफ्तार किया.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने की बात स्वीकार की. Police जब आरोपियों को मृतका का मोबाइल बरामद कराने लेकर गई, तभी दोनों भागने लगे. Police ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए फायरिंग की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police ने बताया कि मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं. Police अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सफल कार्रवाई करने वाली बेलहर Police और एसओजी की संयुक्त टीम को 25 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.
उन्होंने बताया कि 27-28 जून की रात को नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद बेलहर कलां थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव कब्रिस्तान में फंदे से लटका बरामद हुआ. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह गला घोंटने से मौत होना सामने आया है. इसके बाद Police ने मृतका के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. जांच में फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक्स सबूत एवं आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर इसमें दो अभियुक्तों का नाम सामने आया.
अपराधियों की पहचान मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद आमीर के रूप में हुई, जिन्हें Police ने गिरफ्तार किया. दोनों बेलहर कलां के रहने वाले हैं. Police पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने पहले लड़की को बुलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद दोनों ने साक्ष्य को छुपाने के लिए लड़की को फंदे से लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि किशोरी ने आत्महत्या की है.
Police ने बताया कि लड़की नाबालिग होने के साथ अनुसूचित जाति की थी. इसलिए इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सभी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
–
डीके/पीएम
Skip to content