
Mumbai , 9 मई . भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सुवेंदु अधिकारी को Chief Minister बनने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की मुख्यधारा से तेजी से जुड़ेगा और राज्य में नई प्रगति का दौर शुरू होगा.
संजय उपाध्याय ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी द्वारा देशभर में लागू की गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब पश्चिम बंगाल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा. उन्होंने यह भी कहा कि नई Government तुष्टीकरण की राजनीति से दूर रहकर काम करेगी और हिंदू हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होगी.
संजय उपाध्याय ने कहा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय तक Political अस्थिरता और तुष्टीकरण की राजनीति से प्रभावित रहा, लेकिन अब राज्य में बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है.
उन्होंने दावा किया कि भाजपा की Government विकास, सुशासन और सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी. उनके अनुसार, केंद्र Government की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य के विकास को नई दिशा देगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा.
वहीं, भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने पंजाब के Chief Minister भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पंजाब में हुए धमाके की घटना के बाद पंजाब के Chief Minister ने भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगाए, यह दावा करते हुए कि धमाके के पीछे भाजपा के सदस्य थे. मैं इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मेरी समझ से परे है कि कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी बार-बार देश के सशस्त्र बलों पर संदेह क्यों करती हैं. वे सेना और Government से बार-बार सबूत की मांग क्यों करते रहती हैं?
इसके अलावा, केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के Chief Minister पद के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी संजय उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस को जनादेश मिला है और वहां Chief Minister कौन बनेगा, यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है. भाजपा या वह व्यक्तिगत रूप से इससे कोई संबंध नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वयं तय करेगी कि वह किसके नेतृत्व में Government बनाना चाहती है.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में सामूहिक नेतृत्व की भावना कमजोर रही है और यही कारण है कि Chief Minister पद को लेकर अक्सर आंतरिक कलह देखने को मिलती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र लंबे समय से रहा है और केरल में भी इसी प्रकार की स्थिति सामने आ रही है. उनके अनुसार, कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर असमंजस और गुटबाजी की राजनीति पार्टी की पुरानी समस्या रही है, जिसका असर Government गठन की प्रक्रिया पर भी दिखाई देता है.
इसी बीच, शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल में मिली जीत एक सकारात्मक घटनाक्रम है और नए Chief Minister के कार्यभार संभालने के साथ ही राज्य में विकास का नया दौर शुरू होगा.
वाघमारे ने कहा कि लंबे समय तक पश्चिम बंगाल को पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता रहा, लेकिन अब राज्य प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास के एजेंडे पर राजनीति करती है और आने वाले समय में राज्य में बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content