इंडिया गठबंधन पर संजय सिंह का हमला, बोले- दिखावे की राजनीति कर रहे ये दल

Patna, 31 मई . बिहार Government के मंत्री संजय सिंह ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर दिए गए बयान, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव और राज्य में भीषण गर्मी से निपटने की तैयारियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला.

से बातचीत के दौरान इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी बैठकों को लेकर संजय सिंह ने कहा कि विपक्षी दल अक्सर दिखावे के लिए एकजुट होने की बातें करते हैं, लेकिन उनके बीच वास्तविक एकता नहीं है. उनके अनुसार, चुनाव से पहले या किसी Political लाभ के लिए ही ये दल एक साथ आते हैं, जबकि सामान्य समय में उनके बीच कोई मजबूत तालमेल नहीं होता. उनके अनुसार, महागठबंधन केवल Political जरूरत के समय ही सक्रिय दिखाई देता है, जबकि स्थायी एकता का अभाव है.

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल इस विषय पर लगातार चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इस पर अंतिम निर्णय लेंगे और उनकी पार्टी की मांग है कि इस प्रक्रिया में उन्हें भी उचित भागीदारी मिले. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा.

इसके बाद राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी. राबड़ी देवी ने Government को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो उन्हें आवास खाली कराकर दिखाया जाए. इस पर संजय सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर कोई नियम के दायरे में कार्रवाई होती है तो उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान Political माहौल को अनावश्यक रूप से गर्म करते हैं और इससे बचना चाहिए.

बिहार में बढ़ती गर्मी और पानी की समस्या को लेकर भी संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जहां भी पानी की समस्या सामने आ रही है, वहां तुरंत व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि चापाकल और अन्य जल स्रोतों की निगरानी की जा रही है और जहां भी पानी की कमी महसूस हो रही है, वहां टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने कहा कि Government की कोशिश है कि किसी भी स्थिति में लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े.

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जो जैसा करता है, उसे वैसा ही परिणाम भुगतना पड़ता है. उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पहले जनता के साथ सख्ती या दबाव का व्यवहार किया है, तो समय आने पर जनता की प्रतिक्रिया भी उसी तरह सामने आती है. उनके अनुसार, कई बार लोग लंबे समय तक दबाव में रहते हैं और जब उन्हें मौका मिलता है तो उनकी नाराजगी सामने आ जाती है.

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं किया जा सकता, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि Political परिस्थितियों को समझना जरूरी है और हर घटना के पीछे सामाजिक और Political कारण होते हैं.

पीआईएम