
जमशेदपुर, 3 जून . जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान उन्होंने Jharkhand की मौजूदा स्थिति को लेकर राज्य Government पर भी निशाना साधा. साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे और दिल्ली के मलवीय नगर अग्निकांड पर भी प्रतिक्रिया दी.
संजय सेठ ने कहा कि गीता बालमुचू हाल ही में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थीं. ऐसे समय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनका हालचाल जानना स्वाभाविक है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक Political दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह काम करती है. इसी भावना के तहत वह उनसे मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों से बातचीत के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि गीता बालमुचू की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि एक-दो महीने के भीतर वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौट आएंगी. उन्होंने कहा कि अभी भी वह बिस्तर पर हैं, लेकिन फोन के जरिए लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए हुए हैं.
Jharkhand Government पर निशाना साधते हुए Union Minister ने कहा कि राज्य में पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं की हालत चिंताजनक है. उन्होंने दावा किया कि राज्य के हजारों स्कूल ऐसे हैं जहां केवल एक-एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है. उनके मुताबिक कानून-व्यवस्था की स्थिति भी कमजोर हुई है और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के Jharkhand दौरे को लेकर संजय सेठ ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े Political दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राज्य में आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनका आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र Government की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी Political रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी. साथ ही Jharkhand की Political परिस्थितियों और राज्य Government की कार्यशैली को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा.
दिल्ली के मलवीय नगर में हुई आग की घटना पर दुख जताते हुए संजय सेठ ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र तथा दिल्ली Government इस मामले को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.
–
पीआईएम/डीकेपी
Skip to content