
Mumbai , 21 जून . शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पार्टी के कुछ सांसदों की कथित बगावत को लेकर भाजपा और Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे पर तीखा निशाना साधा है. अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने आरोप लगाया कि पार्टी छोड़ने की चर्चा में रहे सांसदों का कदम किसी वैचारिक मतभेद का परिणाम नहीं, बल्कि Political लाभ और सत्ता के दबाव का नतीजा है.
‘सामना’ में प्रकाशित लेख में राउत ने दावा किया कि सांसदों को पार्टी से अलग करने के लिए बड़े स्तर पर Political खरीद-फरोख्त और सौदेबाजी की गई. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और क्षेत्रीय हितों के नाम पर दल-बदल को उचित ठहराने की कोशिश की जा रही है, जबकि इसके पीछे वास्तविक उद्देश्य Political लाभ प्राप्त करना है.
संजय राउत के अनुसार, शिवसेना के टिकट, कार्यकर्ताओं की मेहनत और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मिले जनसमर्थन के आधार पर निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधियों का पार्टी छोड़ना मतदाताओं के जनादेश के साथ विश्वासघात है.
राउत ने अपने लेख में दल-बदल की राजनीति की तुलना इतिहास के चर्चित विश्वासघातियों मीर जाफर, ब्रूटस, ज्युडास और क्विसलिंग से की. उन्होंने कहा कि वर्तमान Political माहौल में दल-बदल और Political निष्ठा बदलने की घटनाओं को “बगावत” या “क्रांति” के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और Political नैतिकता के विरुद्ध है. उनका कहना था कि विचारधारा और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को छोड़कर सत्ता के समीकरणों के आधार पर निर्णय लेना लोकतंत्र को कमजोर करता है.
राउत ने आरोप लगाया कि देश में “आयाराम-गयाराम” की राजनीति को बढ़ावा मिला है, जिससे Political नैतिकता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने या बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है.
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस और पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए राउत ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा कि शिवसेना केवल एक Political दल नहीं, बल्कि विचार और संघर्ष की परंपरा है. राउत ने विश्वास जताया कि जनता ऐसे Political व्यवहार का उचित समय पर जवाब देगी और जनादेश के साथ हुए कथित विश्वासघात को भूलेगी नहीं.
–
पीएम
Skip to content