
Mumbai , 18 जून . शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की ‘बागी’ सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई है. इस पर शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कायंदे ने कहा कि संजय राउत ने उद्धव ठाकरे की पार्टी पर ताला लगाने की ठान ली है.
मनीषा कायंदे ने से कहा, “यूबीटी में संजय राउत नाम के एक व्यक्ति की व्यवस्था है. ऐसा लगता है कि उन्होंने ठान लिया है कि जब तक वह उद्धव ठाकरे की पार्टी पर ताला नहीं लगवा देते, तब तक रुकेंगे नहीं. संजय राउत जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें माताओं और बहनों के बारे में की गई टिप्पणियां भी शामिल हैं, उसे देखकर हैरानी होती है कि जो लोग अभी भी उनके साथ हैं, जो शिवसैनिक पार्टी में बने हुए हैं और जो सांसद उनसे जुड़े हैं, क्या उन्हें ऐसे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व स्वीकार्य है, जो इस तरह की भाषा बोलता है.
फ्रांस में आयोजित जी-7 समिट में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Prime Minister Narendra Modi की तारीफ की है. इस पर शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने कहा कि अगर ट्रंप वास्तव में पीएम मोदी को अपना दोस्त और बड़ा नेता मानते हैं तो India पर लगाए गए टैरिफ के साथ भारतीयों को वीजा जैसी समस्याओं में सहूलियत देना चाहिए.
उन्होंने कहा, “अगर अमेरिकी President ट्रंप सच में ऐसा सोचते हैं, पीएम मोदी को अपना दोस्त मानते हैं और उन्हें एक महान नेता समझते हैं, तो उन्हें असल में India की मदद करनी चाहिए. उन्हें India पर लगाए गए टैरिफ के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और भारतीय नागरिकों खासकर अमेरिका में काम कर रहे लाखों भारतीयों की वीजा से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मदद करनी चाहिए. अगर वह सच में दोस्त हैं, तो इन मामलों में मदद जरूर करेंगे.”
शिवसेना स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर मनीषा कायंदे ने बताया, “यह साठवीं वर्षगांठ, यानी स्थापना दिवस है, और आज शिवसेना का नेतृत्व एकनाथ शिंदे आगे बढ़ा रहे हैं. ये वही एकनाथ शिंदे हैं जो बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन कर रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. भटकी हुई शिवसेना को एकनाथ शिंदे ने सही रास्ते पर लाया है.”
एमएलसी चुनावों पर मनीषा कायंदे ने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि हम अपनी सभी सीटें जीतेंगे. हमने कुछ सीटें पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं. बाकी सीटों के लिए भी लोगों को ‘महायुति’ पर भरोसा है, और ‘महायुति’ Maharashtra में इसी तरह मिलकर आगे बढ़ती रहेगी.”
–
एएसएच/एबीएम
Skip to content