
Lucknow, 18 जून . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में Prime Minister Narendra Modi की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए में शामिल होने के Political दावों समेत कई मामलों पर रिएक्शन दिया है.
से बातचीत करते हुए संजय निषाद ने कहा कि India की महाशक्ति को समझने के लिए ट्रंप का आभार जताता हूं. ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर मैं बधाई देता हूं. पीएम मोदी ने वैश्विस परिदृश्य में India को सशक्त बनाया. उन्होंने कहा कि डूबती हुई अर्थव्यवस्था, India के डूबते हुए पहचान के साथ ही उन्होंने India को आत्मनिर्भर बनाया.
राम मंदिर मामले पर संजय निषाद ने कहा, “मैं पहले भी कहता रहा हूं कि हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां मौका मिलते ही माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं. योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दूंगा कि उनके संज्ञान में कोई भी मामला आता है तो उस पर विस्तृत जांच कराते हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है.
संजय निषाद ने कहा कि धर्म अलग है और राजनीति अलग है. धार्मिक व्यवस्था अलग है और Political व्यवस्था अलग है. Political व्यवस्था में सेलेक्शन और इलेक्शन होता है, लेकिन धार्मिक व्यवस्था में उस विचारधारा से लोग सेलेक्ट होकर आते हैं. ऐसे में किसी की नीयत कब बदल जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है. उन्होंने कहा कि देश के सभी मंदिरों आगे कोई घटना न घटे, इसके लिए भी व्यवस्था होनी चाहिए.
सपा के सांसदों को लेकर किए जा रहे दावे पर संजय निषाद ने कहा कि अगर सांसद भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं तो निश्चित तौर पर आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है. देश में विकास चाहिए. वे विकास के विरोध में तो नहीं बोल सकते. विकास के साथ आएंगे तो उनकी राजनीति भी बनी रहेगी. ऐसे में वे सांसद आ रहे हैं और वे एनडीए में आना चाहते हैं.
मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल को केंद्र Government की ओर से लाने की तैयारी पर संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों ने इस बिल के विरोध में वोटिंग की थी, वे हार गए. वे बंगाल हार गए और आगे भी हारेंगे. सभी लोगों ने बंगाल चुनाव को देखा है. एक भी महिला ने उनको वोट नहीं दिया है. इसलिए वे बिल का समर्थन करेंगे.
सपा की ओर से ब्राह्मण समाज को साधने की तैयारी पर संजय निषाद ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय Political समुदाय है. वे शुरू से ही पढ़ने, पढ़ाने और दिशा देते रहे हैं. वे विचारधारा से चलने वाला वर्ग है. ब्राह्मणों की विचारधारा भाजपा की है. Samajwadi Party उस विचारधारा के विरोध में है. वे फोटो कहीं भी खिंचवा लेंगे, लेकिन अंत में बटन वहीं दबाएंगे.
–
एसडी/
Skip to content