‘भक्षक’ के लिए संजय मिश्रा को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले-अच्छे किरदार और कहानियां मिलना ही एक कलाकार की सबसे बड़ी चाहत

Mumbai , 19 जुलाई . हिंदी सिनेमा के दिग्गज Actor संजय मिश्रा ने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए हैं. कभी गंभीर भूमिकाओं से तो कभी अपनी सहज अदाकारी से उन्होंने हर बार अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उनके करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. फिल्म ‘भक्षक’ में अपने शानदार अभिनय के लिए संजय मिश्रा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान मिला है.

इस खास उपलब्धि के बाद Actor ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक कलाकार के लिए इससे बड़ा सम्मान शायद ही कोई हो सकता है.

संजय मिश्रा ने कहा, ”एक Actor की सबसे बड़ी चाहत यही होती है कि उसे अच्छी कहानियों और मजबूत किरदारों के साथ काम करने का मौका मिलता रहे. जब उसी मेहनत और सफर को नेशनल अवॉर्ड जैसे बड़े सम्मान से सम्मानित किया जाता है तो यह किसी भी कलाकार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि बन जाती है.”

संजय मिश्रा ने इस सम्मान के लिए दिल से आभार जताते हुए कहा, ”’भक्षक’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक जरूरी कहानी है, जिसे दर्शकों तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण था. मैं फिल्म के निर्देशक पुलकित, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स का धन्यवाद करता हूं. यह पुरस्कार सिर्फ उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन का सम्मान नहीं है, बल्कि पूरी फिल्म की टीम की मेहनत और लगन की पहचान है. इन सभी लोगों ने इस कहानी को पूरी ईमानदारी और हिम्मत के साथ दर्शकों के सामने रखा.”

संजय मिश्रा ने फिल्म से जुड़े हर कलाकार और सदस्य को इस सफलता का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसी कहानियां समाज में जरूरी मुद्दों पर बात करने का मौका देती हैं.

फिल्म ‘भक्षक’ को अपनी मजबूत कहानी और गंभीर सामाजिक मुद्दे को संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए काफी सराहना मिली थी. फिल्म में संजय मिश्रा ने नाम का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया. उनके शांत लेकिन प्रभावशाली अभिनय ने किरदार में गहराई और भावनाएं जोड़ दी थीं.

उनकी सधी हुई अदाकारी ने किरदार को और प्रभावशाली बना दिया. संजय मिश्रा ने अपनी भावनाओं, संवादों और अभिनय के जरिए इस भूमिका में जान डाल दी. यही वजह रही कि उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का सम्मान दिया गया.

‘भक्षक’ का निर्देशन पुलकित ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है. फिल्म ने अपनी कहानी और कलाकारों के प्रदर्शन के कारण लोगों का ध्यान खींचा.

पीके/