
हैदराबाद, 26 जून . Chief Minister रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली तेलंगाना Government ने सीनियर आईएएस अधिकारी संजय जाजू को अपना मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इस संबंध में Friday को आदेश जारी किया गया. 1992 बैच के आईएएस अधिकारी जाजू 30 जून को रिटायर हो रहे के. रामकृष्ण राव की जगह लेंगे.
Government ने एक और आदेश जारी करके मुख्य सचिव को कुछ अहम विभागों का ‘फुल एडिशनल चार्ज’ भी सौंपा है.
वह Government के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी (उद्योग और वाणिज्य, आईटीई एवं सी विभाग) और सीएमओ में उद्योग और निवेश सेल तथा ‘स्मार्ट प्रोएक्टिव एफिशिएंट एंड इफेक्टिव डिलीवरी’ (स्पीड) के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी और सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे.
जाजू की नियुक्ति तय मानी जा रही थी, क्योंकि केंद्र ने सिर्फ दो दिन पहले ही उन्हें तेलंगाना वापस भेजने की मंजूरी दी थी. वह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे.
Chief Minister रेड्डी ने इस अनुभवी अधिकारी को इसलिए चुना, क्योंकि वह पिछली बीआरएस Government से जुड़े नहीं थे.
हालांकि वरिष्ठ अधिकारी जयेश रंजन और विकास राज भी 1992 बैच के ही हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक Chief Minister ने जाजू को इसलिए प्राथमिकता दी, क्योंकि वह फरवरी 2029 के आखिर में रिटायर होंगे.
चूंकि बाकी दो अधिकारी 2027 और 2028 में रिटायर होने वाले हैं, इसलिए Chief Minister ने ऐसे व्यक्ति को चुना जो 2028 के आखिर में होने वाले अहम चुनावों तक शीर्ष पद पर बना रहे.
जाजू ने केंद्र Government के साथ 15 साल काम किया है और उन्हें ‘नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ की ऑनलाइन सेवाओं की योजना बनाने और उन्हें शुरू करने का श्रेय दिया जाता है.
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में सचिव बनने से पहले उन्होंने रक्षा उत्पादन विंग में अतिरिक्त सचिव और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव के तौर पर भी काम किया.
अविभाजित आंध्र प्रदेश में संजय जाजू ने तत्कालीन हैदराबाद नगर निगम के कमिश्नर और आईटी विभाग में सचिव के तौर पर काम किया था. दूसरी ओर, Government ने 30 जून से आईएफएस अधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. सी. सुवर्णा को सेवा से मुक्त कर दिया.
आईएफएस अधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) व मुख्य वन्यजीव वार्डन विनय कुमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. Government ने कुछ अन्य आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है.
–
डीकेएम/
Skip to content